{"_id":"68308b7355260dab3b045ae3","slug":"video-major-ashish-dahiya-awarded-with-shaurya-chakra-2025-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेजर आशीष दहिया को मिला शौर्य चक्र, पुलवामा में चलाया था ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजर आशीष दहिया को मिला शौर्य चक्र, पुलवामा में चलाया था ऑपरेशन
देश की रक्षा में अद्वितीय साहस व नेतृत्व क्षमता का परिचय देने वाले सोनीपत के गांव ककरोई निवासी मेजर आशीष दहिया को वीरता का प्रतीक शौर्य चक्र प्रदान किया गया है। वीरता के इस उच्च सम्मान को राष्ट्र की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें गुरुवार को दिल्ली में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में प्रदान किया। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन का नेतृत्व करते हुए मेजर आशीष दहिया ने जो पराक्रम दिखाया, वह भारतीय सेना की गौरवशाली परंपरा को नई ऊंचाई देता है। उन्होंने एक जटिल ऑपरेशन के दौरान न केवल आतंकवादियों से लोहा लिया, बल्कि जान पर खेलकर अपने घायल साथी को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। इस ऑपरेशन में उन्होंने कश्मीर के सबसे लंबे समय तक सक्रिय रहे ए प्लस-प्लस श्रेणी के खूंखार आतंकी को ढेर किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।