{"_id":"6730a2c36f014f9f73029567","slug":"video-mahila-sankirtan-troupe-invites-tulsi-shaligram-for-marriage","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महिला संकीर्तन मंडली ने तुलसी-शालिग्राम के विवाह का दिया न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महिला संकीर्तन मंडली ने तुलसी-शालिग्राम के विवाह का दिया न्यौता
सोनीपत में कल्याण नगर सेवा समिति व मंदिर श्री ठाकुर द्वारा की महिला संकीर्तन मंडली ने मंदिर परिसर में 14 नवंबर को होने वाले तुलसी-शालिग्राम के विवाह का न्यौता दिया। महिला संकीर्तन मंडली रविवार को विधायक निखिल मदान के निवास पर पहुंची। महिला मंडली ने यहां संकीर्तन कर विधायक निखिल मदान को सपरिवार शालिग्राम की बारात व तुलसी विवाह में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया।
महिला संकीर्तन मंडली कल्याण नगर, बत्रा कॉलोनी, ऋषि नगर होते हुए विधायक निखिल मदान के निवास पर पहुंची। यहां संकीर्तन कर प्रभु का गुणगान किया गया। महिलाओं ने यहां भजन गाकर व नाचकर सनातन धर्म का प्रचार किया। ओम नमो भगवते वासुदेवाय के जयकारों ने माहौल को धर्ममय व भक्तिमय बनाया। मंदिर समिति के प्रधान पवन तनेजा ने बताया कि मंदिर समिति की महिला मंडली धर्म के प्रति जागरूक करने के साथ सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने का भी आह्वान कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।