{"_id":"6a8cb711e2ba7c0e9e0d50c9","slug":"students-outraged-over-electricity-water-and-sanitation-issues-protest-at-the-vice-chancellors-office-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159353-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिजली-पानी व सफाई की समस्याओं पर भड़के विद्यार्थी, कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिजली-पानी व सफाई की समस्याओं पर भड़के विद्यार्थी, कुलपति कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के डीसीआरयूएसटी, मुरथल में कुलपति कार्यालय में पहुंचे विद्यार्थी। स्रोत: पाठक
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल में बिजली-पानी, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं को लेकर विद्यार्थियों ने सोमवार को कुलपति कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने हॉस्टल और परिसर से जुड़ी समस्याओं का ज्ञापन कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह को सौंपा। कुलपति ने समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि बार-बार बिजली कटौती, पेयजल की अनियमित आपूर्ति और हॉस्टल में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने से उन्हें परेशानी हो रही है। रात के समय बिजली कटौती से पढ़ाई प्रभावित होने की बात भी विद्यार्थियों ने कही। उन्होंने पेयजल की नियमित आपूर्ति के साथ हॉस्टल में साफ-सफाई और रखरखाव व्यवस्था सुधारने की मांग की।
विद्यार्थियों का कहना था कि वे हॉस्टल शुल्क और अन्य रखरखाव शुल्क का भुगतान करते हैं, इसलिए उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिलना चाहिए। लंबे समय से समस्याओं का समाधान नहीं होने के कारण उन्हें प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने प्रशासन से व्यवस्थाओं में जल्द सुधार की मांग की।
विज्ञापन
सहायक प्रोफेसर मामले में कमेटी से मिले विद्यार्थी
विश्वविद्यालय के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थियों ने यौन उत्पीड़न के मामले में सहायक प्रोफेसर की जांच कर रही कमेटी के सदस्यों से भी बातचीत की। विद्यार्थियों के अनुसार, कमेटी ने बताया कि मामला अब महिला सेल को भेज दिया गया है। कुलपति ने जांच रिपोर्ट के आधार पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। विद्यार्थियों ने इस पर संतोष जताया।