Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A fight broke out over DJ at a wedding

Sonipat News: शादी में डीजे पर हुआ झगड़ा, महिला व दो बेटे घायल

Sun, 22 Nov 2026 06:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
A fight broke out over DJ at a wedding
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। चिड़ाना गांव में शादी में डीजे पर हुए झगड़े में गुड्डी, कपिल देव और भूपेश घायल हो गए। परिजनों ने तीनों को उपचार के लिए महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां भर्ती करवाया।

कपिल देव ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 19 नवंबर को उनके पड़ोसी रितेश की शादी थी। शादी में गांव से ही हरशू, विजय, सागर भी गए हुए थे। उनके साथ देर रात करीब 11 बजे डीजे पर उनकी कहासुनी हो गई। इस दौरान हरशू, विजय व सागर ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद वह मां गुड्डी के साथ अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में हरशू, सेवा, विजय, अजीत व दो तीन अन्य ने उनका रास्ता रोक लिया और मारपीट करने लगे। इस दौरान सागर ने अपने घर की छत से ईंटें मारी। झगड़े के बारे में पता चलने पर उनका भाई भूपेश भी वहां पहुंच गया। हमलावरों ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। कुछ देर बार उन्होंने उनके घर के बाहर खड़ी दो बाइकों को भी तोड़ दिया। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed