Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
VIDEO : In Sonipat, the Tricolor Samman Sankalp team deposited 900 dilapidated tricolors in the Municipal Corporation
{"_id":"67446c360f42d8463202c4e9","slug":"video-in-sonipat-the-tricolor-samman-sankalp-team-deposited-900-dilapidated-tricolors-in-the-municipal-corporation","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनीपत में तिरंगा सम्मान संकल्प टीम नगर निगम में जमा करवाए 900 बदहाल तिरंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनीपत में तिरंगा सम्मान संकल्प टीम नगर निगम में जमा करवाए 900 बदहाल तिरंगे
देश की आन, बान व शान तिरंगे के सम्मान में मां भारती रक्तवाहिनी की ओर से मुहिम चलाई जा रही है। संस्था के सदस्यों ने मुहिम के तहत सोमवार को नगर निगम कार्यालय में नोडल अधिकारी साहब सिंह को 900 बदहाल तिरंगों को सम्मानपूर्वक जमा करवाया। यह तिरंगे सोनीपत के ही तिरंगा वीरों ने लोगों के घराें की छतों व दुकानों से उतारे हैं।
संस्था के अध्यक्ष विपिन कुमार गौड़ व सचिव प्रेम गौतम ने बताया कि तिरंगा फहराने के कई नियम होते हैं। इसे सहेजकर रखने व उतारने के भी कई नियम हैं। किसी सूरत में बदहाल, मैला या कटा-फटा तिरंगा नहीं फहराना चाहिए। तिरंगा वीर अपने निजी कार्यों से समय निकाल देशहित में काम कर रहे हैं, ताकि तिरंगे की आन, बान व शान की रक्षा की जा सके। इस मुहिम काे पांच जिलों में चलाया जा रहा है। सभी ने मिलकर अब तक 9004 बदहाल तिरंगों को सम्मान सहित उतार कर नगर निगम कार्यालय में जमा करवाया जा चुका है। जहां पर भी संस्था को बदहाल तिरंगा दिखता है, उसे तुरंत उतारने पहुंच जाते हैं। लोगों को जागरूक करने को साइकिल यात्रा भी निकाली जा चुकी हैं। नगर निगम के नोडल अधिकारी साहब सिंह ने बताया कि मां भारती रक्तवाहिनी से तिरंगा वीर रामबीर शर्मा व सोहनलाल ने आज 900 बदहाल तिरंगे जमा करवाए हैं। अभियान का नेतृत्व संस्था के सचिव प्रेम गौतम 15 जून 2022 से कर रहे हैं। इनके निष्पादन की प्रक्रिया झंडा संविधान अनुसार अमल में लाई जाएगी।
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका नाम
संस्था के सचिव प्रेम गौतम ने बताया कि बदहाल तिरंगे उतारने के चलते मुहिम का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। राष्ट्रीय ध्वज के लिए मिले इस सम्मान का श्रेय संस्था मुहिम से जुड़े तिरंगा वीरों को देती है, जिन्होंने ग
ली-गली, गांव-गांव व शहरों में दुकानों, भवनों में जाकर खंडित तिरंगे को ससम्मान उतारा व तिरंगा लगाने के नियमों के बारे में लोगों को समझाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।