Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Farmers create an uproar over PR paddy procurement; a miller rejected the stock piles when HAFED officials arrived to procure the grain.
{"_id":"6ace13eab61004875907a3c8","slug":"video-farmers-create-an-uproar-over-pr-paddy-procurement-a-miller-rejected-the-stock-piles-when-hafed-officials-arrived-to-procure-the-grain-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीआर धान की खरीद को लेकर किसानों का हंगामा, हैफेड अधिकारी खरीद करने गए तो मिलर ने रिजेक्ट की ढेरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआर धान की खरीद को लेकर किसानों का हंगामा, हैफेड अधिकारी खरीद करने गए तो मिलर ने रिजेक्ट की ढेरियां
गोहाना। गोहाना शहर की नई अनाज मंडी में मंगलवार को किसानों ने पीआर धान की खरीद को लेकर हंगामा किया। किसानों ने अनाज मंडी परिसर में जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने हैफेड अधिकारियों से पीआर धान की खरीद शुरू करने की मांग की। किसानों की मांग पर हैफेड अधिकारियों ने मंडी परिसर में अनाज की ढेरियों की जांच की। जांच में धान की ढेरियों में नमी तय मानकों से कम मिली, किंतु उनमें छिलका अधिक मिला। अधिकारियों ने किसानों व आढ़तियों से ढेरियों की सफाई करवाने को कहा। किसानों का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल ने किया। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी में बीते करीब दस दिनों से पीआर धान की खरीद नहीं हो रही है। जबकि अनाज मंडी में पीआर धान की आवक 25 हजार क्विंटल से अधिक हो चुकी है। अधिकारी मनमानी कर ढेरियों को रिजेक्ट कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकार ने किसानों की फसल का दाना-दाना खरीदने का दावा किया था, किंतु अब अनाज मंडियों में स्थिति दावे से विपरित है। वहीं हैफेड से मैनेजर ज्योति आर्य ने बताया कि अनाज की सफाई सही ढंग से नहीं की गई है। सफाई नहीं होने से मिलर धान की ढेरियों को रिजेक्ट कर रहे हैं। तय मानकों के अनुसार फसल की खरीद की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।