फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   CRSU's Dr. Nisha Deopa ranked among the world's top 2% scientists for the fourth consecutive time

Sonipat News: सीआरएसयू की डॉ. निशा देओपा लगातार चौथी बार विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

Wed, 14 Oct 2026 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 14 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
CRSU's Dr. Nisha Deopa ranked among the world's top 2% scientists for the fourth consecutive time
13जेएनडी08: निशा देओपा।
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. निशा देओपा ने शोध के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें लगातार चौथी बार वर्ष 2026 में विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की प्रतिष्ठित सूची में स्थान मिला है। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में 60 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित होने के साथ तीन पेटेंट भी स्वीकृत हैं। उनकी उपलब्धि से विश्वविद्यालय का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।
विज्ञापन

डॉ. निशा देओपा 12 वर्षों से अधिक समय से वैज्ञानिक अनुसंधान में सक्रिय हैं। उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से पीएचडी की है और उनका प्रमुख शोध क्षेत्र ग्लास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी है। पीएचडी के दौरान उत्कृष्ट शोध के लिए उन्हें तीन बार सराहनीय शोध पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग से 30 लाख रुपये का शोध प्रोजेक्ट भी मिला है। डॉ. देओपा वर्तमान में रेयर अर्थ डोप्ड पदार्थों पर काम कर रही हैं। ये पदार्थ पराबैंगनी प्रकाश में विशेष चमक उत्पन्न करते हैं, जिसका उपयोग नकली मुद्रा, प्रमाण-पत्रों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की पहचान व सुरक्षा से जुड़ी तकनीकों में किया जा सकता है। इसके अलावा वह ई-वेस्ट से रेयर अर्थ आयनों के पुनर्चक्रण पर भी शोध कर रही हैं। यह काम महत्वपूर्ण तत्वों के पुन उपयोग और इस क्षेत्र में देश की आत्मनिर्भरता की दिशा में उपयोगी साबित हो सकता है। यह सूची स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं और एल्सेवियर के डेटा के आधार पर तैयार की जाती है। डॉ. देओपा की उपलब्धि विज्ञान के क्षेत्र में शोध कर रही छात्राओं और युवा वैज्ञानिकों के लिए भी प्रेरणादायक है।
विज्ञापन


कुलगुरु ने दी बधाई
कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने डॉ. निशा देओपा को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके साथ पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षकों और शोधार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शोध के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed