फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Hindu Kanya College students won gold in handball

Sonipat News: हैंडबॉल में हिंदू कन्या काॅलेज की छात्राओं ने जीत लिया सोना

Wed, 14 Oct 2026 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 14 Oct 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Hindu Kanya College students won gold in handball
13जेएनडी02: हैंडबाल की विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य पूनम मोर। स्रोत: कोच - फोटो : photo
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया। 10 अक्तूबर को एलएनटी कॉलेज पानीपत में आयोजित प्रतियोगिता में महाविद्यालय की टीम ने एसडी कन्या महाविद्यालय नरवाना को 32-30 से हराया। इसके बाद चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की टीम को 17-9 से पराजित कर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान हिंदू कन्या महाविद्यालय की खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, मजबूत रक्षा पंक्ति और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और टीम भावना ने जीत में अहम भूमिका निभाई। इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम मोर ने स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।
विज्ञापन

खेल प्रभारी डॉ. मीना मलिक ने भी खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed