फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress's silence on allegations of sexual harassment of female students is shameful: Dr. Anuradha Saini

छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कांग्रेस की चुप्पी शर्मनाक : डॉ. अनुराधा सैनी

Wed, 14 Oct 2026 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 14 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Congress's silence on allegations of sexual harassment of female students is shameful: Dr. Anuradha Saini
13जेएनडी09: कांग्रेस कार्यालय के सामने धरना देकर छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कांग्रेस
जींद। जेएनयू से जुड़े मामले में छात्राओं की ओर से कांग्रेस सांसद एवं प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों और विश्वविद्यालय की ओर से की गई बर्खास्तगी की कार्रवाई के संदर्भ में भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को कांग्रेस जिला कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भाजपा नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व पर मामले में चुप्पी साधने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने कहा कि छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में कांग्रेस की चुप्पी शर्मनाक है। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या कांग्रेस के लिए महिला सम्मान से अधिक जरूरी आरोपी सांसद को राजनीतिक संरक्षण देना है। उन्होंने कहा कि महिला सम्मान केवल चुनावी नारों और भाषणों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि राजनीतिक नेतृत्व की जवाबदेही में भी दिखाई देना चाहिए। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। छात्राओं को न्याय मिलना चाहिए और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल ने आरोपी सांसद को कांग्रेस से निष्कासित करने और लोकसभा से इस्तीफा दिलवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता महिला सम्मान की बात करते हैं, लेकिन अपनी पार्टी के सांसद पर गंभीर आरोप सामने आने पर नेतृत्व की चुप्पी सवाल खड़े करती है। प्रदर्शन में सुषमा अत्री, जितेंद्र रोहड़, कुलदीप सिहाग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed