फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   VIDEO : Fake call center was running in a society flat in Sonipat, nine arrested

VIDEO : सोनीपत में सोसाइटी के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, नौ गिरफ्तार

Thu, 13 Mar 2025 08:53 PM IST
Naveen Dalal नवीन दलाल
Updated Thu, 13 Mar 2025 08:53 PM IST
VIDEO : Fake call center was running in a society flat in Sonipat, nine arrested
कुंडली स्थित सोसाइटी के फ्लैट पर छापा डालकर कुंडली थाना पुलिस की टीम ने फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। टीम ने मौके से चार कॉल संचालकों सहित नौ आरोपियों को दबोचा है। उनमें एक युवती भी है। आरोपी कॉल सेंटर के माध्यम से विदेशी कस्मटर्स को सर्विस का झांसा देकर उनके साथ ठगी करते थे। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। कुंडली थाना में नियुक्त एसआई नवीन ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कुंडली की लेक ग्रोव सोसाइटी के फ्लैट में बिना अनुमति के कॉल सेंटर चलाया जा रहा है। फ्लैट के अंदर से दिल्ली के गांव मैदान गढ़ी निवासी शुभम भारद्वाज, कन्नू उर्फ कर्ण, निशांत और सोनीपत शहर निवासी विपुल अपनी टीम के साथ फर्जी कॉल सेंटर चला रहे हैं। वह अमेरिकी नागरिकों से बैंक कर्मी व एप्पल कस्टमर सपोर्ट का कर्मचारी बनकर ठगी करते हैं। आरोपी अमेरिकी नागरिकों को सर्विस व तकनीकी सहायता देने के नाम पर उनसे ठगी कर रहे हैं। जिस पर टीम ने रात को छापा डाला। पुलिस ने मौके से युवती समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में संचालक विपुल, दिल्ली के पंजाबी बाग ईस्ट निवासी सूरज यादव, दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी अमन जोगी, दिल्ली के बुराड़ी निवासी ध्रूव व मानसी, दिल्ली के साकेत निवासी अनिकेत, दिल्ली के छतरपुर निवासी आशीष व अमन व रोहिणी सेक्टर-18 निवासी चिराग शर्मा को काबू किया। सूरज व अमन जोगी मैनेजर का काम करते हैं। इन्हें 30 हजार रुपये महीना व तीन से पांच प्रतिशत कमीशन दिया जाता था। मानसी, चिराग शर्मा, आशीष, ध्रूव, अनिकेत डागर, अमन कॉल करते थे। इन्हें 15 हजार रुपये महीना देने के साथ तीन से पांच प्रतिशत कमीशन मिलता था। सभी रात को बेड पर अपने लैपटॉप रखकर काम करते थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ऐसे देते थे वारदात को अंजाम गिरफ्तार आरोपी रात को काम करते थे। वह अमेरिका में रह रहे बाहर के लोगों को डिपोर्ट कराने का दबाव बनाकर, अमेरिका के लोगों से बैंक अधिकारी बनकर उनका खाता हैक कर ठगी करते थे। साथ ही गिफ्ट कार्ड के जरिये भी रुपये ठगते थे। वह पीड़ितों के कंप्यूटर या लैपटॉप में एनीडेस्क एप डाउनलोड करवा लेते थे। सर्विस के नाम पर गिफ्ट/बीटीसी के माध्यम से डॉलर चार्ज लेने के नाम पर ठगी करते थे। आरोपी टोल फ्री नंबर 18332387409 पर माइक्रो एसआईपी और एक्स-लाइट के जरिए अमेरिकी नागरिकों को कॉल करते थे। गिफ्ट कार्ड को रिडीम करने का काम शुभम भारद्वाज करता था। आरोपियों से यह सामान हुआ बरामद पुलिस ने मौके से सात लैपटॉप, दस मोबाइल, पांच चार्जर, सात हेडफोन और दो वाई-फाई राउटर बरामद किए हैं। विपुल के सैमसंग फोल्ड मोबाइल से विदेशी नागरिकों की कॉल लिस्ट, इमिग्रेशन की लिस्ट, गिफ्ट एपल और यूएस डीटी ट्रांजेक्शन के फोटो मिले हैं। अप्रैल, 2024 को पकड़ा था कुंडली में फर्जी कॉल सेंटर इससे पहले अप्रैल, 2024 में भी कुंडली स्थित इसी सोसाइटी के फ्लैट पर छापा डालकर गन्नौर क्राइम यूनिट की टीम ने फर्जी कॉल सेंटर चलाने के आरोप में पांच आरोपियों को पकड़ा था। वह भी कॉल सेंटर के माध्यम से विदेशी कस्मटर्स को सर्विस का झांसा देकर उनके साथ ठगी करते थे। रात को फर्जी कॉल सेंटर पकड़ा है। जिसमें नौ आरोपी पकड़े है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। मामले में जांच जारी है। -वीरेंद्र सिंह, एसीपी राई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : एएमयू में होली खेलने पर छात्र नेता अखिल कौशल ने मनाई खुशी, दी यह प्रतिक्रिया

13 Mar 2025

VIDEO : बुलंदशहर में आज रात को होगा शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन

13 Mar 2025

VIDEO : बरनाला में होली पर सजे बाजार, ग्राहकों की भीड़, दुकानदार भी खुश

13 Mar 2025

VIDEO : एएमयू के एनआरएससी क्लब में होली खेलने पर डीएसपी अभय कुमार पांडेय ने दी जानकारी

13 Mar 2025

Sikar News: नानी गांव में होली पर पसरा मातम, सीवरेज के गंदे पानी में तैरता मिला बुजुर्ग का शव

13 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : पंचकूला में डाॅक्टरों ने बताए होली के दाैरान बचाव के तरीके

13 Mar 2025

VIDEO : चौड़ा मैदान में एवलॉज कॉलेज में छात्रों ने मनाई होली

13 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : पीयू के स्टूडेंट सेंटर में छात्रों ने जमकर खेली होली

13 Mar 2025

VIDEO : सोनीपत में होलिका की पूजा-अर्चना कर मांगी मन्नतें, रात को होगा दहन

13 Mar 2025

VIDEO : सोनीपत में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के जन्मदिन पर लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

13 Mar 2025

VIDEO : पिथौरागढ़ में महिला होली का उल्लास, गीत-संगीत और रंगों की धूम

13 Mar 2025

Haryana Mayor Election Result 2025: हरियाणा नगर निकाय चुनावों में भाजपा की जीत के बड़े कारण

13 Mar 2025

VIDEO : श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

13 Mar 2025

VIDEO : जालंधर में आइस फैक्टरी में अमोनिया गैस लीक

13 Mar 2025

VIDEO : बरेली में धूमधाम से निकली राम बरात, होली के रंगों में सराबोर हुए शहरवासी

13 Mar 2025

VIDEO : शाहजहांपुर के आर्य महिला डिग्री कॉलेज में बिखरे रंग, योग साधकों ने खेली होली

13 Mar 2025

VIDEO : पंजाब कांग्रेस की दिल्ली में होने वाली मीटिंग पर आप प्रवक्ता ने उठाए सवाल

VIDEO : लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए नगर परिषद नाहन ने चलाया अभियान

13 Mar 2025

VIDEO : खराहल के लारिकोट गांव में देवता माहुटी नाग के सम्मान में मनाया फागली उत्सव

13 Mar 2025

VIDEO : क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में आभा कार्ड से पर्ची बनाने में लग रहे दो घंटे, मरीज परेशान

13 Mar 2025

VIDEO : एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

13 Mar 2025

VIDEO : सोलन नगर निगम के महापौर सहित पार्षद भ्रमण कर लौटे, बोले- अपनाई जाएगी नई व्यवस्था

13 Mar 2025

VIDEO : प्रियाकान्तजु मंदिर में शुरू हुई होली, झूम उठे भक्त

13 Mar 2025

VIDEO : प्रियाकान्तजु मंदिर में होली खेलेने के लिए उमड़ी भीड़

13 Mar 2025

VIDEO : देवकीनंदन महाराज ने हाईड्रोलिक पिचकारी से श्रद्धालुओं पर बरसाए रंग

13 Mar 2025

Shahdol News: दो घरों में हुई चोरी की वारदात का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, पुलिस टीम ने माल किया बरामद

13 Mar 2025

VIDEO : करनाल में होली पूजन और होलिका दहन का आयोजन

13 Mar 2025

VIDEO : लंभुआ स्टेशन पर जीआरपी से तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, बिहार ले जा रहे थे शराब

13 Mar 2025

VIDEO : फतेहाबाद में होलिका दहन से पहले होली पूजन करने पहुंची महिलाएं

13 Mar 2025

VIDEO : मस्जिदों से हटवाया जा रहा लाउडस्पीकर

13 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed