{"_id":"6a95e8fa744d953af80c6139","slug":"12-instructions-issued-for-the-timely-resolution-of-complaints-sonipat-news-c-197-1-snp1018-159681-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 12 शिकायतें के समय पर निपटारे के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 12 शिकायतें के समय पर निपटारे के दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। लघु सचिवालय में सोमवार को जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. अनमोल की अध्यक्षता में समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 12 शिकायतें पहुंचीं। सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निर्धारित समयावधि में समाधान करने के निर्देश दिए।
शिविर में बिजली कनेक्शन और बिल से जुड़ी शिकायतों के अलावा संत गरीबदास नगर की गली नंबर-2 में सीवर ओवरफ्लो और शिव कॉलोनी की गली नंबर-8 में सीवर लीकेज की शिकायत भी पहुंची। सीईओ ने अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने और शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
डॉ. अनमोल ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। शिकायत का समाधान होने के बाद इसकी जानकारी संबंधित शिकायतकर्ता को भी दी जाए। शिविर में एसीपी राजदीप मोर, एसीपी गीता फोगाट, तहसीलदार कीर्ति समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।