Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
40 buses were dispatched from the sub-depot for the Nirankari Samagam; 9 of these buses lacked tires, and bus operations on 13 routes were affected.
{"_id":"6ae098f1a428f52d67041242","slug":"video-40-buses-were-dispatched-from-the-sub-depot-for-the-nirankari-samagam-9-of-these-buses-lacked-tires-and-bus-operations-on-13-routes-were-affected-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"निरंकारी समागम के लिए सब-डिपो से भेजी 40 बसें, 9 बसों में टायर नहीं, 13 रूटों पर बसों का संचालन हुआ प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरंकारी समागम के लिए सब-डिपो से भेजी 40 बसें, 9 बसों में टायर नहीं, 13 रूटों पर बसों का संचालन हुआ प्रभावित
गोहाना। सब-डिपो से मंगलवार को निरंकारी समागम में श्रद्धालुओं के लिए 40 स्पेशल बसें भेजी गई। इन बसों का संचालन लोकल और लंबे रूटों पर होता था। वहीं सब-डिपो की 9 बसों को चलाने के लिए टायर ही नहीं हैं। इसके अतिरिक्त तीन बसें तकनीकी खराबी के चलते वर्कशॉप में खड़ी रही। बड़ी संख्या में बसें अपने निर्धारित रूटों पर नहीं चलने से दैनिक यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। यात्रियों को प्राइवेट वाहनों पर निर्भर रहना पड़ा।
सब-डिपो के बेड़ों में बसों की संख्या यात्रियों की संख्या के अनुपात में काफी कम है। अधिकारियों के अनुसार सब-डिपो के बेड़े में बसों की संख्या 80 है। इनमें 35 बसें किलोमीटर स्कीम की हैं। गन्नौर में निरंकारी समागम हो रहा है। शहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु निरंकारी समागम में शामिल होने के लिए जाते हैं। श्रद्धालुओं ने रोडवेज अधिकारियों से समागम के लिए स्पेशल बसें चलाने की मांग की थी। श्रद्धालुओं की मांग पर रोडवेज अधिकारियों ने तीन दिनों स्पेशल बसें चलाने का शैड्यूल बनाया हुआ है। मंगलवार को समागम के लिए लोकल व लंबे रूटों पर चलने वाली 40 बसों को भेजा गया। इसके अतिरिक्त 12 बसें टायर व अन्य तकनीकी कारणों के कारण वर्कशॉप में खड़ी हैं। बड़ी संख्या में रोडवेज बसें समागम में जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बसें नहीं चलने से जुलाना, सफीदों, गन्नौर, सोनीपत, महम भिवानी, रोहतक, पानीपत, खानपुर कलां, डेरा ब्यास, खाटूश्याम, हरिद्वार, मथूरा, मुरादाबाद रूट बंद हो गए। बस अड्डा से ड्यूटी इंस्पेक्टर सतीश कुमार का कहना है कि बुधवार को 45 बसें भेजी जाएंगी। समागम के लिए बसों की संख्या अधिक होने के कारण लोकल व लंबे रूट बंद रहेंगे। निरंकारी समागम के लिए बसें भेजने के लिए मुख्यालय ने शैड्यूल जारी किया हुआ है। शैड्यूल के अनुसार समागम के लिए बसें भेजी जा रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।