फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Playing with people's health during Diwali! Sweet factory shut down due to unhygienic conditions; 500 kg of rasgullas buried in a pit.

दिवाली पर लोगों की सेहत से खिलवाड़! गंदगी मिली तो मिठाई फैक्टरी बंद, 500 किलो रसगुल्ले गड्ढे में दबाए

Tue, 27 Oct 2026 06:55 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Tue, 27 Oct 2026 06:55 PM IST
Playing with people's health during Diwali! Sweet factory shut down due to unhygienic conditions; 500 kg of rasgullas buried in a pit.
सोनीपत। दिवाली पर मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच लोगों की सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। देवड़ू रोड स्थित एक मिठाई फैक्टरी में गंदगी के बीच रसगुल्ले तैयार किए जा रहे थे। मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापा डालकर 500 किलो रसगुल्ले और 20 किलो छैना बरामद किया। रसगुल्लों में मक्खियां और गंदगी मिलने पर विभाग ने बुलडोजर से गड्ढा खुदवाकर पूरी मिठाई नष्ट करवा दी। साथ ही फैक्टरी को बंद करा दिया गया। खाद्य पदार्थों के तीन नमूने लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ की प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। विभाग अब फैक्टरी संचालक का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी करेगा। रसगुल्लों में मिलीं मक्खियां, गंदगी के बीच तैयार हो रही थी मिठाई दिवाली के मद्देनजर मिलावटखोरी और अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य पदार्थ तैयार करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग अभियान चला रहा है। इसी के तहत डीओ डॉ. बीरेंद्र यादव और खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह की टीम ने देवड़ू रोड स्थित फैक्टरी पर छापा डाला। जांच के दौरान 500 किलो रसगुल्लों में मक्खियां और गंदगी मिली। वहीं, 20 किलो छैना में भी गंदगी पाई गई। खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई की। बुलडोजर से गड्ढा खोदवाकर नष्ट कराए रसगुल्ले और छैना कार्रवाई के दौरान बरामद 500 किलो रसगुल्ले और 20 किलो छैना को बुलडोजर से गड्ढा खोदवाकर नष्ट कराया गया। विभाग का उद्देश्य इन खाद्य पदार्थों को बाजार में पहुंचने से रोकना था। आशंका थी कि दिवाली के दौरान इन मिठाइयों की आपूर्ति बाजार में की जा सकती थी। गंदगी के बीच तैयार मिठाइयां लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए टीम ने मौके पर ही मिठाई नष्ट कराने की कार्रवाई की। तीन सैंपल जांच के लिए चंडीगढ़ भेजे, रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रसगुल्ले और छैना के तीन नमूने लेकर जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित प्रयोगशाला में भेजे हैं। अधिकारियों के अनुसार नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी। पहले भी हो चुकी कार्रवाई, संचालक पर लगाया जा चुका है जुर्माना डीओ डॉ. बीरेंद्र यादव ने बताया कि फैक्टरी संचालक वकील के खिलाफ करीब दो साल पहले भी कार्रवाई की गई थी। उस समय उसे नोटिस देकर चेतावनी दी गई थी। इसके अलावा मामला एडीसी कोर्ट में भी चलाया गया था, जहां संचालक पर जुर्माना लगाया गया था। इसके बावजूद दोबारा फैक्टरी में गंदगी मिलने पर विभाग ने सख्त कदम उठाया है। फैक्टरी बंद कराई, अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी डीओ डॉ. बीरेंद्र यादव ने बताया कि फैक्टरी में सफाई व्यवस्था का ध्यान नहीं रखा जा रहा था। ऐसे समय में जब बीमारियों का प्रकोप बना हुआ है, खाद्य पदार्थों में गंदगी लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है। लोगों की सेहत से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गंदगी मिलने के कारण फैक्टरी बंद करा दी गई है और संचालक का लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

रायबरेली के डीह में जलपरी का शो देखने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, टिकट को लेकर हुआ हंगामा

27 Oct 2026

रोहतक में बाल दिवस प्रतियोगिताओं का तीसरे दिन, पहली से पांचवी के बच्चों ने दिखा रहे प्रतिभा

27 Oct 2026

'200 सीट हक है हमारा'; रायबरेली में होर्डिंग से सियासत गरमाई

27 Oct 2026

कुरुक्षेत्र में 'मेरी फसल मेरा ब्योरा' पोर्टल पर सत्यापन की समस्या से नाराज किसानों का तहसीलदार कार्यालय पर ताला लगाया

27 Oct 2026

भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस पर हवन, भंडारा और जागरण आयोजित

27 Oct 2026
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच स्नातक-शिक्षक एमएलसी सीटों की मतगणना शुरू; VIDEO

27 Oct 2026

शिक्षक और स्नातक खंड की मतगणना जारी, 50-50 मतपत्रों की हो रही बंडलिंग; VIDEO

27 Oct 2026
विज्ञापन

शाहजहांपुर: खुदागंज की रामलीला में रावण वध का मंचन, पुतला दहन पर गूंजे श्रीराम के जयकारे

27 Oct 2026

मंडी: मिलेट्स उत्सव में धर्मपुर एफपीओ के उत्पादों की धूम, दोपहर तक बिक गया सारा सामान

27 Oct 2026

Video: रमाबाई रैली स्थल पर मतगणना शुरू होने का इंतजार, बाहर टहलते नजर आए पोलिंग एजेंट

27 Oct 2026

Video: 'जो गवाही देगा, उसका भी यही हाल करेंगे', मंजू ने लगाया धमकी देने का आरोप

27 Oct 2026

बाराबंकी में चार मेंथा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों और आवास पर आयकर का छापा, जांच जारी

27 Oct 2026

करवाचौथ से पहले सोलन के बाजारों में उमड़ी भीड़, मेहंदी और खरीदारी के लिए पहुंच रहीं महिलाएं

27 Oct 2026

Video: आईटी कॉलेज में ‘विकसित भारत 2047’ पर सेमिनार, एआई की उपयोगिता पर हुई चर्चा

27 Oct 2026

जगरांव में बस चौक के पास खून से लथपथ युवक का मिला शव

27 Oct 2026

Video: स्वामी प्रसाद मौर्य का प्रदेश सरकार पर हमला, बोले- शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा तीनों व्यवस्थाएं ध्वस्त

27 Oct 2026

उत्तराखंड विधानसभा सत्र; बैरियर पर चढ़कर यूकेडी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

27 Oct 2026

मेरठ: एमएलसी मतगणना केंद्र पर हंगामा, स्नातक प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ की दरोगा से तीखी बहस

27 Oct 2026

मुख्यमंत्री सुक्खू का आरोप: भाजपा कार्यालय में पैसे देकर 50 लोग रखे, मेरे खिलाफ बनाते हैं रीलें

27 Oct 2026

भाजपा नेता जय प्रकाश जैन टीटू बनिया की झोटा के पिता से अपील-बेटे को सम्मान से विदाई दें

27 Oct 2026

ऊना: बंगाणा स्कूल में एनएसएस शिविर, विधायक विवेक शर्मा ने की शिरकत

27 Oct 2026

हमीरपुर: आरसेटी में अधिकारियों और प्रशिक्षुओं को दिलाई भ्रष्टाचार विरोधी शपथ

बारां: डीएपी खाद के 4200 कट्टे बांटे जाएंगे, किसानों को मिले 2100 टोकन; प्रत्येक किसान को मिलेंगे दो कट्टे

27 Oct 2026

शिमला: वोकेशनल केंद्र में युवतियों ने दिखाया सिलाई और मेकअप का हुनर

27 Oct 2026

ग्वालियर: डबरा में बेखौफ बदमाशों का तांडव, खेत से युवक का अपहरण कर कट्टे की बट से पीटा, अस्पताल में भर्ती

27 Oct 2026

झांसी में डीएपी खाद न मिलने से किसानों का गुस्सा फूटा

27 Oct 2026

शाहजहांपुर: बंदरों से डरकर भागे मासूम की पिकअप की टक्कर से मौत; देखें वीडियो

27 Oct 2026

फॉर्मेल्डिहाइड टैंकर हादसा: केमिकल फैलने से रोकने और टैंकर हटाने के लिए 12 घंटे चला रेस्क्यू, डायवर्जन जारी

27 Oct 2026

Video: ललित ने भाजपा नेताओं और अधिकारियों से की बात, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

27 Oct 2026

गोरखपुर: बिजली के तार से सटा ट्रक, निकली तेज चिंगारी; टला बड़ा हादसा

27 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed