{"_id":"695e718c4beea9ba6c0e86a3","slug":"video-development-works-were-launched-2026-01-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: मेयर ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन विधायक के साथ 22 करोड़ से होने वाले विकास कार्य करवाए शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: मेयर ने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन विधायक के साथ 22 करोड़ से होने वाले विकास कार्य करवाए शुरू
विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने बुधवार को निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 22 करोड़ रुपये से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने ऋषि कॉलोनी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बनने वाले थीम वैली पार्क का शुभारंभ किया।
विधायक निखिल मदान ने बताया कि ऋषि कॉलोनी में 14 एकड़ में 9 करोड़ रुपये से बनने वाले विशाल थीम पार्क का शुभारंभ किया गया है। पार्क में लोगों के घूमने के लिए वाकिंग ट्रैक ,बच्चों और बड़ों के लिए ओपन जिम और झूलों की व्यवस्था की जाएगी। पार्क में हरियाली का विशेष ध्यान रखते हुए फलदार और छायादार पेड़ पौधे लगाए जाएंगे। रोशनी के लिए आकर्षक लाइट लगाई जाएगी। पार्क में वालीबॉल कोर्ट बनाया जाएगा ,इसके साथ ही बच्चों के खेलने के उपकरण भी लगाए जाएंगे।इसके बाद विधायक निखिल मदान व मेयर राजीव जैन ने वार्ड नंबर 5 की ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और जीवन विहार एक्सटेंशन में विकास कार्यों का शुभारंभ किया। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हरि शरणम् पार्क के पास की विभिन्न गलियों को 88 लाख रुपये से पक्का किया जाएगा। जीवन विहार एक्सटेंशन में 36 लाख रुपये से गलियों की इंटरलॉकिंग टाइल्स से मरम्मत की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।