फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Demand in Sonipat for the cancellation of MRC and transparent land valuation; appeal for 60% payment of Right of Way (RoW) charges.

सोनीपत में एमआरसी रद्द करने और पारदर्शी भूमि मूल्यांकन की मांग, आरओडब्ल्यू का 60 फीसदी भुगतान देने की अपील

Sat, 05 Sep 2026 06:39 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sat, 05 Sep 2026 06:39 PM IST
Demand in Sonipat for the cancellation of MRC and transparent land valuation; appeal for 60% payment of Right of Way (RoW) charges.
सोनीपत। सिवानी से जाजी (सोनीपत) 400 केवी हाईटेंशन लाइन से प्रभावित किसानों का गुहणा गांव में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 88वें दिन भी जारी रहा। किसान भूमि का पारदर्शी मूल्यांकन करने, पूर्व में निर्धारित मल्टीपल रेट कमेटी (एमआरसी) रद्द कर नए सिरे से मूल्यांकन कराने, राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) का 60 फीसदी भुगतान और खेतों में कार्य शुरू होने से पहले पूर्ण भुगतान करने की मांग पर अड़े हैं। भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धपुर से अभिमन्यु कोहाड़ ने बताया कि 3 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के 13 किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम में मुलाकात की थी। बैठक के बाद वे धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों के साथ आगामी रणनीति तैयार की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने किसानों की मांगों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुना है। अब किसान समाधान का इंतजार कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि यदि उनकी सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो अधिकारियों से जवाब तलब करने के बाद करीब 10 दिन में उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों ने आरोप लगाया कि एमआरसी तैयार करते समय प्रभावित किसानों के प्रतिनिधियों को मूल्यांकन के बाद 80 फीसदी प्रतिनिधियों की संतुष्टि का भरोसा दिया गया था, लेकिन इसका पालन नहीं हुआ। किसानों के अनुसार विभिन्न वैल्यूअर द्वारा पारदर्शी तरीके से भूमि का मूल्यांकन नहीं किया गया। उन्होंने संबंधित वैल्यूअर के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई। किसानों का कहना है कि जाजी, मोहाना, गुहणा, भैंसवाल, बिलबिलान और आंवली गांव एनसीआर के फ्री जोन में आते हैं, जहां फैक्टरियां, गोदाम व दुकानें बनने के कारण जमीन के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने 2013 के भूमि अधिग्रहण की तर्ज पर बाजार भाव का चार गुना मुआवजा देने की मांग की। जमीन के बदले मासिक किराया देने और आरओडब्ल्यू का 60 फीसदी लाभ प्रभावित किसानों को देने की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं और पारदर्शी मूल्यांकन नहीं हुआ तो खेतों में बिजली लाइन का कार्य नहीं होने दिया जाएगा। मांगों का समाधान होने तक धरना अनिश्चितकालीन रूप से जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: आलू के भाव ने किसानों को किया बेहाल, सड़क किनारे फेंक रहे फसल

05 Sep 2026

वीडियो: बरेली में अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 2.60 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद

05 Sep 2026

जालंधर में गोरायां ओवरब्रिज के पास ट्रक के पीछे घुसी बाइक, तीन युवकों की मौत

05 Sep 2026

फरीदाबाद में आधे घंटे की बरसात से जलभराव

05 Sep 2026

बादली में राधा कृष्ण मंदिर परिसर में 500 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन

फरीदाबाद में बारिश का कहर, कॉर्पोरेट टूर्नामेंट का फाइनल सहित कई क्रिकेट मुकाबले रद्द

05 Sep 2026

सोलन युवक हत्याकांड: सबूत जुटाने पहुंची टीम को करना पड़ा महिलाओं के गुस्से का सामना

05 Sep 2026
विज्ञापन

वीडियो: ऊना स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस, बच्चों के लिए आयोजित हुईं विभिन्न गतिविधियां

05 Sep 2026

जालौन: जन्माष्टमी की रात बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर लूट

05 Sep 2026

इकरा हसन की पुलिस से नोकझोंक: सांसद ने कहा- 'मैंने कोई अपराध किया है?' कोतवाल ने कहा- यहीं रुक जाइए, निवेदन है

05 Sep 2026

सहारनपुर में मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; लूट का मोबाइल और तमंचा बरामद

05 Sep 2026

सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर की मस्जिद का ध्वस्तीकरण जारी, पांचों गेट सील; आरएएफ समेत भारी पुलिस बल तैनात

05 Sep 2026

टोहाना में शिव नंदी गौशाला में धूमधाम से मनी कृष्ण जन्माष्टमी, 101 गौ मिष्ठान केक काटा

05 Sep 2026

हमीरपुर: चचेरे भाइयों में खूनी संघर्ष, ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास और फायरिंग

05 Sep 2026

अमृतसर के ईएसआई अस्पताल में पांच दिन बाद बिजली व्यवस्था बहाल, डॉक्टरों ने छुट्टी के दिन भी संभाली ओपीडी

05 Sep 2026

कानपुर: भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान के स्थापना दिवस पर डॉ. एके सिंह ने बताई दलहन की उपयोगिता

05 Sep 2026

टोहाना में सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल, सरकार के नोटिस की प्रतियां कांग्रेस विधायक के घर के बाहर जलाईं

05 Sep 2026

कानपुर: मुगल रोड पर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत, बेटा घायल

05 Sep 2026

फतेहाबाद के टोहाना में राजकीय स्कूल में शिक्षक दिवस बारे किया जागरूक

05 Sep 2026

गुरुग्राम में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

05 Sep 2026

फरीदाबाद में एनएच सर्विस रोड पर जलभराव

05 Sep 2026

नूंह: रोनपुर फिरोजपुर डहर में रात को पशु चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

05 Sep 2026

Video: लखनऊ में चौराहे के पास एक पुराना नीम का पेड़ गिरा

05 Sep 2026

Video: विनोद तावड़े के स्वागत में लगी होर्डिंग, निर्देशों पर उठे सवाल

05 Sep 2026

Video: लखनऊ में शिक्षक सम्मान समारोह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

05 Sep 2026

Video: लखनऊ में सुबह से छाए काले बादल, मानसून सक्रिय रहने के आसार

05 Sep 2026

करनाल में 17 सितंबर को होगा नमो क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

05 Sep 2026

VIDEO: सुहागनगरी में भव्यता के साथ निकली भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा

05 Sep 2026

VIDEO: जर्जर स्कूल भवन पर चला बुलडोजर, टपक रही थी छत और दरक गई थीं दीवारें

05 Sep 2026

VIDEO: गोकुल में नंदोत्सव का उल्लास...बालकृष्ण के डोले संग श्रद्धालुओं का सैलाब

05 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed