फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Congress members submitted a memorandum demanding a caste census.

Sonipat News: जातीय जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 22 Sep 2026 02:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Congress members submitted a memorandum demanding a caste census.
ओबीसी हक हुंकार अभियान के तहत जातिगत जनगणना के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सांसद सतपाल ब्रह्मचा - फोटो : credit
सोनीपत। जातीय जनगणना की मांग को लेकर कांग्रेस ने ओबीसी हक हुंकार अभियान के तहत सोमवार को सोनीपत में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एसडीएम सुभाष चंद्र को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने जनगणना में ओबीसी से संबंधित स्पष्ट प्रावधान करने समेत सामाजिक न्याय और समान भागीदारी की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शन में सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन एवं विधायक चंद्रप्रकाश, कांग्रेस के शहरी प्रधान कमल दीवान, ग्रामीण प्रधान संजीव कुमार दहिया, पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया और पूर्व प्रत्याशी जयभगवान अंतिल समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि जनगणना में ओबीसी का कॉलम होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की मांग के बाद केंद्र ने जातीय जनगणना कराने का निर्णय लिया था, लेकिन अब ओबीसी से संबंधित स्पष्ट प्रावधान नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अभियान के तहत विभिन्न जिलों में धरना, प्रदर्शन, रैली और भूख हड़ताल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर सुरेंद्र शर्मा, हरेंद्र, संदीप, सुरेंद्र बैरागी, भलेराम जांगड़ा, जितेंद्र जांगड़ा, देवेंद्र, जयवीर, कलावती पांचाल और कुलदीप देशवाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनगणना को लेकर भ्रम पैदा कर रही है सरकार : चंद्रप्रकाश
विधायक चंद्रप्रकाश ने आरोप लगाया कि जातीय जनगणना को लेकर सरकार की ओर से भ्रामक स्थिति पैदा की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेशभर में सामाजिक न्याय और समान भागीदारी के लिए 100 दिवसीय ओबीसी हक हुंकार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जनगणना में स्पष्ट ओबीसी श्रेणी, प्रत्येक जाति के लिए विशिष्ट वैज्ञानिक कोड, राज्यवार मानकीकृत जाति मास्टर लिस्ट और ड्रॉपडाउन मेन्यू का प्रावधान करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed