Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Congress stages protest at the Mini-Secretariat in Sonipat against the lathi-charge on students; demands the resignation of the Union Education Minister.
{"_id":"6a60d1942cfc43bd42040cfc","slug":"video-congress-stages-protest-at-the-mini-secretariat-in-sonipat-against-the-lathi-charge-on-students-demands-the-resignation-of-the-union-education-minister-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का लघु सचिवालय में विरोध प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का लघु सचिवालय में विरोध प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
सोनीपत। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट समेत परीक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष कमल दिवान और संजीव दहिया ने संयुक्त रूप से किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन नगराधीश सिमरन को सौंपा।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और विद्यार्थियों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना था कि परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और विद्यार्थियों से शांतिपूर्वक आंदोलनों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है।
शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि देश की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार विवाद सामने आ रहे हैं, जिससे लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार संवाद के बजाय दमन की नीति अपना रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।