Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Congress members extend support to striking employees in Sonipat; former CPS accuses government of reneging on promises made to staff.
{"_id":"6a92cb306d17ff20ef06d6c1","slug":"video-congress-members-extend-support-to-striking-employees-in-sonipat-former-cps-accuses-government-of-reneging-on-promises-made-to-staff-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: हड़ताली कर्मचारियों को कांग्रेसियों का समर्थन, पूर्व सीपीएस बोले- सरकार कर कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी; जायज मांगों को कर रही है अनदेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: हड़ताली कर्मचारियों को कांग्रेसियों का समर्थन, पूर्व सीपीएस बोले- सरकार कर कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी; जायज मांगों को कर रही है अनदेखा
सोनीपत। नगर पालिका कार्यालय के गेट पर मांगों को लेकर धरने पर बैठे हड़ताली सफाई कर्मचारियों को शनिवार को पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जयवीर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया। इस दौरान जयवीर सिंह ने सरकार पर सफाई कर्मचारियों की अनदेखी और वादा खिलाफी का आरोप लगाया।
पूर्व मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि सफाई कर्मचारी विकास की पहली कड़ी हैं। कोरोना जैसी महामारी के दौरान भी सफाई कर्मचारियों ने अस्पतालों, स्कूलों, शहरों और गांवों में सबसे पहले पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बार-बार सफाई कर्मचारियों से वादे करती है, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया जाता। पूर्व सीपीएस ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गांवों में 11 हजार सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। उनकी सरकार ने ठेका प्रथा को समाप्त किया था।
उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को सीधे डीसी रेट पर नियुक्त करने तथा कार्यरत कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की दिशा में भी कांग्रेस सरकार ने पहल की थी। मौजूदा सरकार को सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान करना चाहिए। इस दौरान जोगिंद्र दहिया, शहरी अध्यक्ष प्रवीन सैनी, सुषमा भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।