फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sports nursery coaches in the state to receive two months' salary; budget released.

Sonipat News: प्रदेश के खेल नर्सरी कोचों को मिलेगा दो महीने का वेतन, बजट जारी

Sat, 12 Sep 2026 02:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Sports nursery coaches in the state to receive two months' salary; budget released.

विज्ञापन
प्रदीप कुमार

रोहतक। प्रदेश की खेल नर्सरियों में प्रशिक्षण दे रहे कोचों रुका हुआ वेतन मिलने वाला है। खेल विभाग ने बजट जारी कर दिया है। प्रदेश के करीब 4 करोड़ 51 लाख के कुल बजट में रोहतक को 90 नर्सरियों के लिए 34 लाख 14 हजार 508 रुपये मिले हैं। सबसे ज्यादा बजट के मामले में रोहतक चौथे स्थान पर है। यह राशि कोचों के दो महीने के वेतन के लिए है। इस सत्र में एक भी महीने का वेतन अभी तक मिला नहीं है।

वहीं दूसरी ओर जिले में तीन जिले ऐसे भी हैं जिनका बजट अभी जारी नहीं हुआ है। यह जिले हिसार, हांसी और फतेहाबाद हैं। जींद को सबसे अधिक करीब 50 लाख रुपये मिले हैं और यह राशि 129 नर्सरियों के लिए है। पंचकूला को सबसे कम 7 लाख 7 हजार 336 रुपये मिले हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस जिले में नर्सरियों की संख्या सबसे कम है।
विज्ञापन


रोहतक के जिला खेल अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि इस सत्र के दो महीनों का वेतन कोचों के बैंक खातों में जाएगा। सोमवार को बिलिंग की शुरू करने के पश्चात रकम खातों में भेजने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर रकम कोचों तक पहुंचाने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed