फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Heavy rain lashed the city; Kalanaur recorded 28 mm of rainfall.

Sonipat News: शहर में झमाझम बरसे मेघ, कलानौर में 28 मिमी बारिश

Sat, 12 Sep 2026 02:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain lashed the city; Kalanaur recorded 28 mm of rainfall.
30 रोहतक के दिल्ली रोड ​​पर शुक्रवार दोपहर को आई बारिश के दौरान आवागमन करते वाहन। संवाद

विज्ञापन
रोहतक। जिले में शुक्रवार सुबह तेज धूप के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर 2:15 बजे काले बादल छाए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

जिले में शुक्रवार को औसतन करीब 9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। सबसे ज्यादा बारिश कलानौर में 28 मिमी हुई। इसके अलावा रोहतक शहर में 10 मिमी, महम में 3 मिमी, सांपला में 2 मिमी और लाखनमाजरा में 2 मिमी बारिश हुई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। वीरवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट आई है।
विज्ञापन


वहीं, वीरवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है, वहीं शहर में कई जगह जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed