{"_id":"6aa46e9982b2225b1801b50c","slug":"high-demand-for-bappa-idols-adorned-in-vermilion-colored-turbans-idols-available-for-up-to-21000-sonipat-news-c-17-ali1038-919209-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पगड़ी-सिंदूरी रंग में सजे बप्पा की बढ़ी मांग, 21 हजार तक की मिल रहीं प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पगड़ी-सिंदूरी रंग में सजे बप्पा की बढ़ी मांग, 21 हजार तक की मिल रहीं प्रतिमाएं
विज्ञापन
28. डीपार्क स्थित दुकान में पगड़ी- सिंदूरी रंग में बप्पा दिखाते दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। गणेश चतुर्थी से पहले शहर के बाजारों में बप्पा की प्रतिमाओं की खरीदारी शुरू हो गई है। इस बार गणपति की मूर्तियों के डिजाइन में बदलाव देखने को मिल रहा है। पारंपरिक रूप के साथ सिंदूरी रंग, पगड़ी, मुकुट, मोरपंख, मिट्टी और आकर्षक आभूषणों से सजे राजसी लुक वाले गणपति लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। बाजार में 200 रुपये से लेकर 20 से 21 हजार रुपये तक की प्रतिमाएं उपलब्ध हैं।
इस बार गणपति की प्रतिमाओं में सजावट पर खास जोर है। सिंदूरी रंग के साथ पगड़ी, मोरपंख, स्टोन वर्क, मोतियों और आभूषणों से सजी प्रतिमाएं बाजार में दिखाई दे रही हैं। कुछ मूर्तियों में बप्पा को पारंपरिक मुद्रा के बजाय शाही अंदाज दिया गया है। घर में स्थापना करने वाले लोग ऐसी प्रतिमाएं पसंद कर रहे हैं, जिनका पूजा के बाद घर पर ही विसर्जन किया जा सके।
विज्ञापन
200 रुपये से 21 हजार रुपये तक कीमत
डीपार्क पर स्थित दुकानदार राजीव कात्याल ने बताया कि प्रतिमाओं की कीमत उनके आकार, डिजाइन, सजावट और फिनिशिंग के आधार पर अलग-अलग है। बाजार में छोटी गणपति प्रतिमाओं की कीमत करीब 200 रुपये से शुरू हो रही है। वहीं, बड़ी और ज्यादा सजावटी प्रतिमाओं की कीमत 21 हजार रुपये तक है। लोग बजट के साथ-साथ इस बार डिजाइन को भी खास तवज्जो दे रहे हैं।
विज्ञापन
इको-फ्रेंडली प्रतिमाएं भी मांग रहे ग्राहक
सजावटी प्रतिमाओं के साथ इको-फ्रेंडली गणपति को लेकर भी ग्राहक जानकारी ले रहे हैं। मिट्टी से बनी प्रतिमाओं की मांग है। कई परिवार घर पर ही विसर्जन करने के लिए छोटी प्रतिमा लेने में रुचि दिखा रहे हैं। इससे पानी में विसर्जन के दौरान पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को कम किया जा सकता है।
इस बार गणपति की प्रतिमा में कुछ अलग और आकर्षक डिजाइन चाहती थी। पगड़ी और मोरपंख वाला यह राजसी लुक देखते ही पसंद आ गया।
मनीषा, देव कॉलोनी निवासी
घर की सजावट के साथ बप्पा की प्रतिमा भी सुंदर लगे, इसलिए इस बार ज्यादा सजावट वाली मूर्ति चुनी है। सिंदूरी रंग और आभूषणों की सजावट काफी अच्छी लगी।
रानी, तिलक नगर निवासी

28. डीपार्क स्थित दुकान में पगड़ी- सिंदूरी रंग में बप्पा दिखाते दुकानदार। संवाद