Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Striking sanitation workers in Rohtak call a 'Mahapanchayat'; Congress MLAs extend support.
{"_id":"6aa273d4b9a88ce26b0ea1c1","slug":"video-striking-sanitation-workers-in-rohtak-call-a-mahapanchayat-congress-mlas-extend-support-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में हाड़ताली सफाई कर्मचारियों ने बुलाई महापंचायत, कांग्रेस के विधायकों ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में हाड़ताली सफाई कर्मचारियों ने बुलाई महापंचायत, कांग्रेस के विधायकों ने दिया समर्थन
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के 36 वें दिन वीरवार को नगर निगम में महापंचायत बुलाई गई। हड़ताली सफाई कर्मचारियों की ओर से बुलाई महापंचायत में रोहतक से कांग्रेसी विधायक भारत भूषण बतरा और कलानौर से विधायक शकुंतला खटक शामिल हुई और कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर महापंचायत हुई। संघ ने व्यापारी, सामाजिक, धार्मिक, कर्मचारी व छात्र संगठनों से समर्थन मांगा। तमाम संगठनों के प्रतिनिधियों ने महापंचायत में शामिल होकर कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। नगर निगम के 640 सफाई कर्मचारी 36 दिन से हड़ताल पर हैं।
जिससे मुसीबत बढ़ गई है। शहर में 1400 टन से अधिक कचरा फैला हुआ है। हड़ताली सफाई कर्मचारी नगर निगम में धरना दे रहे हैं। संघ की रोहतक इकाई के प्रधान शंभू टांक ने कहा कि कर्मचारी स्थायी भर्ती और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग प्रमुख रूप से कर रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों को लगातार अनसुना कर रही है जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।