फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Student leader submits memorandum to enhance security at MDU.

Rohtak News: एमडीयू में सुरक्षा बढ़ाने के लिए छात्र नेता ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 09 Sep 2026 09:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 09 Sep 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
Student leader submits memorandum to enhance security at MDU.
09-एमडीयू में असामाजिक गतिवि​धियों को लेकर कुलसचिव प्रो संदीप बंसल को ज्ञापन सौंपते छात्र नेता
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों को लेकर छात्र नेता निशा राणा ने विद्यार्थियों के साथ कुलसचिव संदीप बंसल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बाहरी और अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की गई। मुख्य द्वारों पर पहचान की जांच और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा गया। सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने और छात्राओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की भी मांग रखी गई। निशा राणा ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा एवं शोध का प्रमुख केंद्र है। विद्यार्थियों की सुरक्षा और शांतिपूर्ण शैक्षणिक वातावरण आवश्यक है। इससे विद्यार्थी बिना भय अपनी पढ़ाई और शोध पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। उन्होंने प्रशासन से इन गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed