Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Rohtak: BJP National President Nitin Nabin to participate in a *padyatra* (foot march) in Rohtak on Haryana Day.
{"_id":"6ae20b64f95e74fd550d5e13","slug":"video-rohtak-bjp-national-president-nitin-nabin-to-participate-in-a-padyatra-foot-march-in-rohtak-on-haryana-day-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: हरियाणा दिवस पर रोहतक पदयात्रा में शामिल होंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन
रोहतक। भाजपा के लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत प्रस्तावित पदयात्रा अब 31 अक्तूबर के बजाय 1 नवंबर को हरियाणा दिवस पर आयोजित होगी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बुधवार को रोहतक स्थित मंगल-कमल कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि पदयात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा प्रदेश नेतृत्व शामिल होगा। बैठक में संगठनात्मक समन्वय, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि अभियान के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने पदाधिकारियों से जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। प्रदेश में अन्य लोकसभा क्षेत्रों में भी पदयात्राओं की शृंखला जारी रहेगी। फरीदाबाद में 1 नवंबर को ही पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और 5 नवंबर को करनाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मनोहर लाल खट्टर पदयात्रा में भाग लेंगे। रोहतक की पदयात्रा को संगठन की एकजुटता और जनसंपर्क को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम माना जा रहा है। डाॅ. अर्चना गुप्ता ने करवा चौथ की पूर्व संध्या पर प्रदेश की सभी विवाहिताओं को शुभकामनाएं भी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।