{"_id":"6ae1b78ee7ee8a951405aceb","slug":"video-detention-of-leaders-heading-to-the-mansa-protest-site-condemned-demand-raised-for-their-release-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"मानसा मोर्चे पर जा रहे नेताओं की हिरासत की निंदा, रिहाई की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसा मोर्चे पर जा रहे नेताओं की हिरासत की निंदा, रिहाई की मांग उठाई
फरीदकोट में नौजवान भारत सभा के वरिष्ठ नेता नौनिहाल सिंह ने मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर चल रहे मोर्चे में शामिल होने जा रहे विभिन्न संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को बुधवार की पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि लोगों की आवाज दबाने की कार्रवाई बंद नहीं की गई तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।
नौनिहाल सिंह ने कहा कि परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की मांग को लेकर मानसा में एक्शन कमेटी के नेतृत्व में पिछले दो सप्ताह से मोर्चा चल रहा है। मोर्चे के आह्वान पर बुधवार को राज्यभर से विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता काफिलों के रूप में मानसा जा रहे थे, लेकिन फरीदकोट समेत अन्य स्थानों पर रास्ते में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर थानों में बंद कर दिया। साथ ही कुछ नेताओं को घरों में नजरबंद किया गया है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को कथित तौर पर तस्करों के हाथों अपनी जान गंवानी पड़ रही है, जबकि इंसाफ की मांग करने पर उन्हें पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नौजवान भारत सभा के नेता ने हिरासत में लिए गए सभी संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार लोगों की आवाज दबाने के बजाय नशे के खिलाफ संघर्ष कर रहे कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे और परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ दिलाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।