फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Threads and Textures workshop concludes

Rohtak News: थ्रेड्स एंड टेक्सचर्स कार्यशाला संपन्न

Wed, 28 Oct 2026 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Threads and Textures workshop concludes
07 : राजकीय महिला कॉलेज में थ्रेड्स एंड टेक्सचर्स कार्यशाला के दौरान उप​स्थित छात्राओं के साथ प

विज्ञापन
रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में मंगलवार को चार दिवसीय ''''थ्रेड्स एंड टेक्सचर्स'''' कार्यशाला संपन्न हुई। इसका आयोजन गृह विज्ञान विभाग और वूमेन सेल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। कार्यशाला का शुभारंभ 22 अक्तूबर को प्राचार्य शमशेर हुड्डा ने किया। मुख्य प्रशिक्षिका गीता ढल ने छात्राओं को हस्तकला और क्रिएटिव टेक्सटाइल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। वूमेन सेल की संयोजिका वीना सचदेवा ने बताया कि इसका उद्देश्य छात्राओं की प्रतिभा निखारना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। पारंपरिक हस्तकला को आधुनिक फैशन से जोड़ना भी एक लक्ष्य था। पहले दो दिन मैक्रेम में सिरेमिक बेल्स, पॉट होल्डर्स और प्लांट हैंगर बनाना सिखाया गया। छात्राओं ने स्क्रंची, बो और फैब्रिक फोल्डर जैसी हेयर एसेसरीज भी सीखीं। समापन दिवस पर आधुनिक फूलों की कढ़ाई का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed