{"_id":"688e25857221142a3c0ebfd1","slug":"video-panchayat-minister-krishnalal-pawar-visit-to-rohtak-2025-08-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारत अब आत्मनिर्भर बन चुका है: पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत अब आत्मनिर्भर बन चुका है: पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार
पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार शनिवार को स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद हारे हुए प्रत्याशियों को नीचा दिखाना नहीं, बल्कि हलकों में विकास कार्य करवाना है। लोगों की समस्याओं का सही ढंग से समाधान हो सके। सरकार ने विपक्ष के विधायकों को विकास कार्यों के लिए 3-3 करोड़ रुपये दिए हैं। साथ ही 75 किलोमीटर तक सड़क बनवाने के लिए बजट दिया है। विपक्ष के विधायकों यह जनता के सामने बताना चाहिए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 25 प्रतिशत ट्रैरिफ लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री व विदेश मंत्रालय बारीकि से हालात पर नजर रखे हुए हैं। सरकार चाहती है कि दूसरे देशों पर निर्भरता कम की जाए। इसलिए स्वदेशी निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी हथियारों ने ऑपरेशन सिंदूर में ताकत दिखाकर साबित कर दिया है कि भारत अब आत्मनिर्भर बन चुका है। अब देश हथियार दूसरे देशों को निर्यात भी कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।