फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   District Netball Championship to be held in three phases; kicks off on October 3.

Rohtak News: तीन चरणों में होंगी जिला नेटबॉल चैंपियनशिप, 3 अक्तूबर से आगाज

Sun, 06 Sep 2026 10:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 06 Sep 2026 10:13 PM IST
विज्ञापन
District Netball Championship to be held in three phases; kicks off on October 3.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिले में जिला नेटबॉल चैंपियनशिप 3 अक्तूबर से शुरू होने जा रही है। यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता राजीव गांधी खेल परिसर में तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। जिला नेटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विष्णु दत्त शर्मा ने इसकी जानकारी दी। एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया ने सभी जिलों को 15 अक्तूबर 2026 से पहले चैंपियनशिप आयोजित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
यह आयोजन खेल कैलेंडर सत्र 2026-27 के तहत अनिवार्य रूप से किया जा रहा है। चैंपियनशिप में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों के लिए ओपन ट्रायल 9 सितंबर को राजीव गांधी खेल परिसर में होगा। सभी ब्लॉकों के खिलाड़ियों का प्रशिक्षण कैंप 9 सितंबर से शुरू होगा। प्रतिभागियों के लिए कोचिंग कैंप में न्यूनतम 20 दिन की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
विज्ञापन

डॉ. विष्णु ने बताया कि जिला चैंपियनशिप के बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों हेतु एक विशेष कोचिंग कैंप आयोजित होगा। प्रत्येक खिलाड़ी को ट्रायल के समय नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया सत्र 2026-27 की रजिस्ट्रेशन स्लिप लानी होगी। आधार कार्ड की मूल प्रति, फोटोकॉपी और जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य है। बिना आवश्यक दस्तावेज के किसी भी खिलाड़ी को ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला चरण 3 और 4 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें सीनियर जिला नेटबॉल चैंपियनशिप (महिला) के मुकाबले होंगे। सीनियर फास्ट-5 जिला नेटबॉल चैंपियनशिप (महिला) भी इसी चरण में आयोजित होगी। मिक्स्ड सीनियर जिला नेटबॉल चैंपियनशिप के मुकाबले भी राजीव गांधी खेल परिसर में खेले जाएंगे। प्रथम चरण के लिए सभी ब्लॉकों की टीमों का फाइनल ट्रायल 2 अक्तूबर को होगा। प्रशिक्षण कैंप 9 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा।
दूसरा चरण 10 और 11 अक्तूबर को खेला जाएगा। इसमें जूनियर जिला नेटबॉल चैंपियनशिप (लड़के एवं लड़कियां) शामिल है। जूनियर फास्ट-5 जिला नेटबॉल चैंपियनशिप (लड़के एवं लड़कियां) भी आयोजित होगी। मिक्स्ड जूनियर जिला नेटबॉल चैंपियनशिप के मुकाबले भी राजीव गांधी खेल परिसर में होंगे। इन प्रतियोगिताओं के लिए ट्रायल/कोचिंग कैंप 9 सितंबर से 9 अक्तूबर तक चलेंगे। जूनियर वर्ग की टीमों का फाइनल ट्रायल 9 अक्तूबर को निर्धारित है।

इंसेट
ब्लॉकों की सब-जूनियर टीमों का फाइनल ट्रायल 12 अक्तूबर को
तीसरा चरण 13 और 14 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। इसके तहत सब जूनियर जिला नेटबॉल चैंपियनशिप (लड़के एवं लड़कियां) होगी। सब-जूनियर फास्ट-5 जिला नेटबॉल चैंपियनशिप (लड़के एवं लड़कियां) भी शामिल है। मिक्स्ड सब-जूनियर जिला नेटबॉल चैंपियनशिप के मुकाबले भी इसी चरण में होंगे। इनके लिए ट्रायल/कोचिंग कैंप 9 सितंबर से 12 अक्तूबर तक आयोजित होंगे। सभी ब्लॉकों की सब-जूनियर टीमों का फाइनल ट्रायल 12 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed