{"_id":"6b06b8a9421a9b4a750f772c","slug":"video-on-the-third-day-of-the-nss-camp-in-rohtak-volunteers-visited-fddi-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने किया एफडीडीआई का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने किया एफडीडीआई का भ्रमण
एसआरएस पब्लिक स्कूल में जिलास्तरीय सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने एफडीडीआई रोहतक का शैक्षणिक भ्रमण किया। शिविर में जिले के 17 विद्यालयों के 210 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। शिविर का संचालन जिला एनएसएस समन्वयक अनुज मलिक की अध्यक्षता व पूर्व कॉर्डिनेटर विजय शर्मा के मार्गदर्शन में हो रहा है।
तीसरे दिन हार्टफुलनेस सेंटर से आए फूल सिंह ढाका व वीरेंद्र फौगाट ने स्वयंसेवकों को मेडिटेशन करवाया। इसके बाद एफडीडीआई में विद्यार्थियों ने विभिन्न ट्रेड्स, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों, प्रयोगशालाओं और आधुनिक उपकरणों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान आयोजित करियर काउंसलिंग सत्र में विशेषज्ञों ने कौशल विकास, रोजगार के अवसरों और सही करियर चुनने के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने सवाल पूछकर सक्रिय भागीदारी की।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी विजेता शर्मा, पंकज जैन, कवीशा जैन, रामकली, मंजू, गगना, डॉ. सतीश, नवीन कुमार, सीमा व सुमन लता मौजूद रहीं। प्राचार्य डॉ. सुमित शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।