{"_id":"6ace1f6f7e07167134085c17","slug":"video-farmers-distressed-over-lack-of-paddy-procurement-in-grain-market-jjp-stages-protest-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी में धान खरीद न होने से किसान परेशान, जजपा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी में धान खरीद न होने से किसान परेशान, जजपा ने किया प्रदर्शन
रोहतक। रोहतक की नई अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू न होने से किसानों में रोष है। मंगलवार को जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) के कार्यकर्ताओं और किसानों ने मंडी में पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और खरीद तुरंत शुरू करने की मांग की।
इस दौरान किसान शमशेर सिंह ने कहा कि मंडी में धान की फसल आ रही है और सूख भी चुकी है फिर भी खरीद नहीं हो रही। ये सरकार की नीतियां गलत हैं। किसान अपना अनाज समय पर ले आया है लेकिन सरकार की नीयत में खोट है। जजपा जिला अध्यक्ष डॉ. संदीप हुड्डा ने कहा कि सरकार कभी नमी, कभी दाना छोटा और कभी रंग खराब होने का बहाना बनाकर धान नहीं खरीद रही है। बाजरे का तो और बुरा हाल है। सरकार 600 रुपये भावांतर देकर पल्ला झाड़ लेती है, जबकि बाजार में बाजरा 1800 से 2000 में बिक रहा है और एमएसपी 2900 है। इससे किसान को भारी नुकसान हो रहा है।
किसानों ने बताया कि मंडी में करीब 3000 क्विंटल बाजरा आया था, जिसमें से मुश्किल से 100 क्विंटल ही खरीदा गया। बारदाना और उठान भी समय पर नहीं हो रहा है। हालांकि बारिश से इस बार रोहतक मंडी में फसल को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, यह भगवान की कृपा रही। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द खरीद शुरू नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।