{"_id":"694e98351e32f374df0ff09e","slug":"video-contract-workers-at-rohtak-pgi-staged-a-protest-in-a-semi-naked-state-2025-12-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक पीजीआई अनुबंधित कर्मचारी ने अर्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक पीजीआई अनुबंधित कर्मचारी ने अर्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन किया
पीजीआई के अनुबंधित कर्मचारियों ने शुक्रवार को ब्रह्मसरोवर के पास स्थित पार्क से लघु सचिवालय तक अर्धनग्न अवस्था में प्रदर्शन करते पहुंचे। इस दौरान करीब 150 कर्मचारियों मांगों को लेकर नारेबाजी करते नजर आए। कर्मचारी महेश ने बताया कि इसको लेकर डीसी के साथ वार्ता हुई। वार्ता के दौरान समाधान के नाम पर केवल आश्वासन ही मिला है। उन्होंने सीएम नायब सिंह सैनी तक समस्या पहुंचाने का आश्वासन दिया है। हर बार प्रशासन की तरफ से केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं। कभी कहते हैं फाइल चल रही है। कभी बोला जाता है बीच में अटकी हुई है। जब तक सरकार मांगें नहीं मान लेती, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
पिछले करीब तीन महीने से एचकेआरएन में शामिल होने की मांग को लेकर अनुबंधित कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं। जब रोहतक में मांग पूरी नहीं हुई तो करनाल में भी प्रदर्शन किया। वहां भी प्रशासन की तरफ से बार-बार आश्वासन मिला। अब कर्मचारी कुरुक्षेत्र में धरना दे रहे है। यहां कर्मचारियों की पुलिस के साथ झड़प हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।