Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
A 'prabhat pheri' (morning procession) was held in Bhalauth to spread the message of a pollution-free Diwali.
{"_id":"6aef076762937894710f7e0a","slug":"video-a-prabhat-pheri-morning-procession-was-held-in-bhalauth-to-spread-the-message-of-a-pollution-free-diwali-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"भालौठ में प्रभात फेरी निकालकर दिया प्रदूषण रहित दिवाली का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालौठ में प्रभात फेरी निकालकर दिया प्रदूषण रहित दिवाली का संदेश
रोहतक। दिवाली के पावन पर्व पर पर्यावरण संरक्षण और वायु को प्रदूषित होने से बचाने के लिए पर्यावरण प्रहरी अभियान टीम और बुनियाद शिक्षा निकेतन भालौठ ने संयुक्त रूप से गांव में प्रभात फेरी निकाली।
विद्यार्थियों ने हाथों में प्रदूषण रहित दीपावली मनाने और प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के नारों की पट्टिकाएं लेकर पूरे गांव में घूमकर लोगों को जागरूक किया। विद्यार्थियों और स्टाफ ने लोगों से अनुरोध किया कि वे प्रदूषण पर नियंत्रण रखने में सहयोग करें, ताकि हवा इतनी जहरीली न हो कि सांस लेना भी कठिन हो जाए। प्रभात फेरी से पहले कैप्टन जगबीर मलिक ने विद्यार्थियों को जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षा से योग्यता मिलती है और योग्यता से पद मिलता है। प्रभात फेरी में विद्यालय की निदेशक प्रोमिल चौधरी, समाजसेवक राजवीर मलिक, राजबाला, पूजा, प्रीति, निर्मला, मोनिका, जाह्नवी, सचिन और बलवान सिंह सहित स्कूल का पूरा स्टाफ विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।