{"_id":"6a9ee14d18c1ecbcf402ddf0","slug":"video-sanitation-workers-strike-continues-for-the-33rd-day-bhim-army-extends-support-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 33वें दिन भी जारी, भीम आर्मी ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 33वें दिन भी जारी, भीम आर्मी ने दिया समर्थन
रेवाड़ी। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। सोमवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन की रेवाड़ी इकाई ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया। धरने की अध्यक्षता इकाई प्रधान गंगाहेड़ी ने की, जबकि मंच संचालन इकाई सचिव प्यारेलाल ने किया। प्रधान ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान करने की मांग की। इसके बाद भीम आर्मी के पदाधिकारियों और सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय का रुख किया।
यहां कर्मचारी नेताओं ने सीटीएम जितेंद्र कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के जिला अध्यक्ष रोहित वाल्मीकि ने सरकार की नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि सरकार को हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होना चाहिए।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दीपक गोठवाल, राजपाल, सचिव संदीप सिंह, जिला प्रवक्ता सुरजीत सिंह, कैशियर साहिल गिल, सुनील कुमार और जिला सचिव नरेंद्र वाल्मीकि ने भी विचार रखे। कर्मचारी नेताओं ने सरकार से ठेका प्रथा समाप्त करने और डोर-टू-डोर सफाई कर्मचारियों को नगर पालिका के रोल पर लेने की मांग की। सीटू के जिला प्रधान रामकुमार ने भी धरने को संबोधित करते हुए कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।