फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Babu Balmukund Gupta Memorial Week concludes today, September 14, at IGU.

Rewari News: बाबू बालमुकुंद गुप्त स्मृति सप्ताह का आज से, 14 सितंबर को आईजीयू में होगा समापन

Sun, 06 Sep 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 06 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
The Babu Balmukund Gupta Memorial Week concludes today, September 14, at IGU.
डहीना। गांव गुड़ियानी निवासी साहित्यकार एवं पत्रकार बाबू बालमुकुंद गुप्त की 119वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में बाबू बालमुकुंद गुप्त हिंदी स्मृति सप्ताह का शुभारंभ 7 सितंबर से सीहा स्थित राजकीय विद्यालय में होगा। आयोजन परिषद के महासचिव सत्यवीर नाहड़िया की देखरेख में किया जाएगा। इसका समापन हिंदी दिवस पर 14 सितंबर को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में होगा।
विज्ञापन

स्मृति सप्ताह के तहत जिले के करीब एक दर्जन शिक्षण संस्थानों के साथ साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं में विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य बाबू बालमुकुंद गुप्त के साहित्यिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से विद्यार्थियों तथा साहित्यप्रेमियों को परिचित कराना है।
विज्ञापन

परिषद के अध्यक्ष ऋषि सिंघल ने बताया कि 14 सितंबर को इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में बाबू बालमुकुंद गुप्त पीठ, हिंदी विभाग, पत्रकारिता विभाग और परिषद के संयुक्त तत्वावधान में स्मृति सप्ताह का समापन समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी करेंगे। इस दौरान बाबू बालमुकुंद गुप्त के साहित्य, पत्रकारिता और हिंदी भाषा के प्रति योगदान पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के सौजन्य से इस बार राज्य स्तरीय बाबू बालमुकुंद गुप्त स्मृति समारोह 18 सितंबर को उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर झज्जर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में बाबू बालमुकुंद गुप्त के नाम से दिए जाने वाले पांच वार्षिक पुरस्कार, पुस्तकों का लोकार्पण और विचार गोष्ठी मुख्य आकर्षण रहेंगे। पुरस्कार उनके वंशज बिमल गुप्त, कोलकाता के सौजन्य से प्रदान किए जाएंगे।
राज्य स्तरीय समारोह में अनेक साहित्यकारों की नव प्रकाशित पुस्तकों का लोकार्पण भी किया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक परिषद के महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार डॉ. प्रवीण खुराना होंगे। समारोह के माध्यम से हिंदी साहित्य और पत्रकारिता में बाबू बालमुकुंद गुप्त की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया जाएगा।

परिषद के संरक्षक नरेश चौहान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले के साहित्यकारों और साहित्यप्रेमियों को स्मृति सप्ताह तथा राज्य स्तरीय समारोह की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इनमें वरिष्ठ साहित्यकार प्रोफेसर रमेश चंद्र शर्मा, डॉ. कविता गुप्ता, राजेश भुलक्कड़, अजय यादव, मुकुट अग्रवाल, सुनील कुमार, कैलाश भारद्वाज, तेजभान कुकरेजा, नरेंद्र जोशी, मनोज कौशिक, हरिप्रसाद, गोपाल वशिष्ठ, हिम्मत सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता और त्रिभुवन भटनागर सहित अन्य साहित्यकार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed