Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Rewari: Congress takes to the streets over issues of vote theft and SIR; protests at the Secretariat.
{"_id":"6aba93e72d8e14643a0c17ff","slug":"video-rewari-congress-takes-to-the-streets-over-issues-of-vote-theft-and-sir-protests-at-the-secretariat-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, सचिवालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, सचिवालय पर प्रदर्शन
रेवाड़ी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को रेवाड़ी में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों पर काली पट्टी बांधकर जिला सचिवालय पहुंचे और केंद्र सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतलों का दहन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल ने किया। उनके साथ पूर्व मंत्री जगदीश यादव, पूर्व मंत्री डॉ. एमएल रंगा, पूर्व मंत्री जसवंत यादव, कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर की प्रक्रिया की आड़ में मतदाता सूचियों में गड़बड़ी की जा रही है और मतदाताओं के नाम हटाने की कोशिश हो रही है।
नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में पारदर्शिता और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। जितेंद्र बघेल ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़े मुद्दों पर पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कथित वोट चोरी और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।