{"_id":"6aeb1122b7fddbffdd01111e","slug":"video-public-suffering-due-to-bjp-governments-policies-kuldeep-vats-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त : कुलदीप वत्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त : कुलदीप वत्स
रेवाड़ी। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) की ओर से बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुभाष छावड़ी की अध्यक्षता में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेवाड़ी जिले के नवनियुक्त प्रभारी एवं बादली से विधायक कुलदीप वत्स मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और हरियाणा की भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। कुलदीप वत्स ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आम जनता को एकजुट करना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार आवाज उठा रही है।
जिलाध्यक्ष सुभाष छावड़ी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित चौपाल का उद्देश्य लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। प्रदेश की भाजपा सरकार खोखले दावे कर रही है, जबकि धरातल पर आमजन की समस्याओं की अनदेखी हो रही है।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में विकास कार्य ठप पड़े हैं। महंगाई और बेरोजगारी से आम आदमी परेशान है तथा जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में जनता भाजपा को इसका जवाब देगी। नेताओं ने संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा करते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री जगदीश यादव, शहरी जिलाध्यक्ष प्रवीण चौधरी, एससी सेल के जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार, ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत गौड़, दीवान सिंह चौहान, महेंद्र छाबड़ा और मंजीत जैलदार सहित अनेक कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।