Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Due to the ongoing lifting process, there will be no procurement of pearl millet (bajra) at the new grain market today.

Rewari News: उठान के चलते आज नई अनाज मंडी में नहीं होगी बाजरे की खरीद

Thu, 05 Nov 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 05 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Due to the ongoing lifting process, there will be no procurement of pearl millet (bajra) at the new grain market today.
रेवाड़ी अनाज मंडी में फसल के रखे कट्टे। संवाद
रेवाड़ी। नई अनाज मंडी (रेवाड़ी) में वीरवार को बाजरे की खरीद नहीं होगी। मंडी में बाजरे की भारी आवक और उठान कार्य को गति देने के उद्देश्य से मार्केट कमेटी ने 5 नवंबर को अवकाश रखने का निर्णय लिया है। इस दिन मंडी में बाजरे की कृषि उपज की खरीद-फरोख्त नहीं होगी और न ही किसानों को गेटपास जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव ने मंडी के सभी आढ़तियों और किसानों को इसकी सूचना दी है। उन्होंने बताया कि मंडी में लगातार बाजरे की आवक हो रही है। इसके चलते मंडी परिसर में उपज की मात्रा बढ़ गई है और उठान कार्य के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध कराना जरूरी हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए एक दिन खरीद कार्य बंद रखने का फैसला किया गया है, ताकि मंडी में जमा बाजरे का उठान कराया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 5 नवंबर को केवल उठान का कार्य किया जाएगा। इस दौरान किसानों से बाजरे की खरीद नहीं की जाएगी। साथ ही किसी भी प्रकार की कृषि उपज के लिए गेटपास जारी नहीं होंगे। इसलिए किसान बृहस्पतिवार को बाजरा लेकर नई अनाज मंडी रेवाड़ी में न पहुंचें। किसानों और आढ़तियों से अपील की गई है कि वे मंडी के निर्देशों के अनुसार ही अपनी उपज लेकर आएं, ताकि खरीद और उठान व्यवस्था प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेवाड़ी और कोसली में हुई बाजरे की आवक
मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव ने बताया कि खरीफ सीजन के दौरान जिले की मंडियों में बाजरे की अच्छी आवक दर्ज की गई है। रेवाड़ी मंडी में 52,963.17 मीट्रिक टन और कोसली मंडी में 43,892.38 मीट्रिक टन बाजरे की आवक हुई है। दोनों मंडियों को मिलाकर यह आंकड़ा 96,855.55 मीट्रिक टन तक पहुंच गया है। लगातार आवक के कारण मंडियों में उपज के भंडारण और उठान की व्यवस्था बनाए रखना चुनौती बना हुआ है। मंडी में खरीद कार्य बंद रखने का फैसला इसी व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए किया गया है। उठान होने से मंडी परिसर में खाली जगह उपलब्ध होगी और आगामी दिनों में किसानों की उपज की आवक तथा खरीद के लिए व्यवस्था बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed