{"_id":"6aeb7d98ae728c55050db468","slug":"bulldozer-used-on-construction-in-an-illegal-colony-rewari-news-c-198-1-rew1001-248296-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अवैध कॉलोनी में निर्माण पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अवैध कॉलोनी में निर्माण पर चला बुलडोजर
Thu, 05 Nov 2026 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर। स्रोत : विभाग
बावल। जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से बुधवार को बावल के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। राजस्व संपदा में करीब तीन एकड़ भूमि पर बिना विभागीय अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए चार डीपीसी, तीन चारदीवारी और कच्चे सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।
जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी पुलिस बल की सहायता से कार्रवाई अमल में लाई गई। विभाग की ओर से नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में बिना अनुमति किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदकर अपनी जमा-पूंजी जोखिम में न डालें। प्लॉट खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता जिला नगर योजनाकार कार्यालय से अवश्य जांच लें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले प्रॉपर्टी डीलर लोगों को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली जमीन पर प्लॉट बेच देते हैं। खरीदारों को इसकी वास्तविक स्थिति का पता तब चलता है, जब वहां निर्माण शुरू करने पर विभाग की ओर से कार्रवाई की जाती है।
नरेंद्र नैन ने कहा कि किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले नियमानुसार विभागीय अनुमति लेना अनिवार्य है। आमजन किसी भी कार्यदिवस पर जिला नगर योजनाकार कार्यालय, रेवाड़ी में संपर्क कर कॉलोनी की वैधता की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।