{"_id":"6841bd8ebf29f10cbc0528c6","slug":"video-plantation-in-rewari-2025-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: विश्व पर्यावरण दिवस पर नारी शक्ति के साथ किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: विश्व पर्यावरण दिवस पर नारी शक्ति के साथ किया पौधरोपण
गांव ढालियावास स्थित युगल विहार में विश्व पर्यावरण दिवस पर नारी शक्ति के साथ पौधरोपण किया तथा अन्य कार्यक्रमों के लिए उपस्थित लोगों को पर्यावरण से संबंधित केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से प्रेरित किया।
डॉ. सतीश खोला ने कहा यह दिन लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने, कचरे को रीसाइकिल करने और प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करने के लिए प्रोत्साहित करता है। छात्र पौधरोपण, रीसाइकिलिंग कार्यक्रमों और सामुदायिक सफाई अभियानों में भाग ले रहे हैं। विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाकर रहना और ग्लोबल वार्मिंग से लड़ना सिखाता है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार की केन्द्रीय क्षेत्र और केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के तहत राष्ट्रीय नदी संरक्षण कार्यक्रम, प्राकृतिक संसाधनों और पारिस्थितिकी प्रणालियों के संरक्षण की उप-योजनाएं, राष्ट्रीय वनरोपण कार्यक्रम और हरित भारत मिशन, राष्ट्रीय तटीय प्रबंधन कार्यक्रम, जलवायु परिवर्तन कार्यक्रम तथा प्रदेश सरकार की भी दर्जनों योजनाएं इस विषय पर काम कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।