{"_id":"6ad77f4c871714843c02f33a","slug":"video-on-vijayadashami-a-message-was-conveyed-regarding-the-victory-of-good-over-evil-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"विजयादशमी पर बुराई पर अच्छाई की जीत का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी। विजयादशमी पर्व मंगलवार को जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। दशहरे पर विभिन्न स्थानों पर रावण के पुतलों का दहन किया गया। शहर के बावल रोड स्थित हुडा ग्राउंड में 60 फीट का रावण 6 बजकर 20 मिनट पर जलाया गया। बावल में रेवाड़ी रोड पर 61 फीट ऊंचे रावण के पुतला जलाया गया। 20 सेकंड में रावण जलकर राख हो गया। शाम को आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व मनाया।
बेरली कलां में सर छोटेलाल रामलीला क्लब के सौजन्य से रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशाल पुतले को खड़ा करने के लिए हाइड्रा क्रेन की मदद ली गई थी। वहीं, रेवाड़ी शहर में श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला और मक्खनलाल धर्मशाला यूनाइटेड क्लब की ओर से रावण दहन किया गया। बावल में न्यू रामलीला की ओर से रेवाड़ी रोड पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। आयोजन स्थलों पर भगवान श्रीराम और रावण के युद्ध का मंचन तथा भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।