{"_id":"6a5a278dd311c7e8580b196d","slug":"video-new-twist-in-the-rewari-sdm-dispute-lawyers-to-halt-court-operations-starting-monday-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में एसडीएम विवाद में नया मोड़, सोमवार से अदालतों का कामकाज ठप करेंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में एसडीएम विवाद में नया मोड़, सोमवार से अदालतों का कामकाज ठप करेंगे अधिवक्ता
बार एसोसिएशन ने एसडीएम के तबादले तक जारी रखने का किया ऐलान, धरना प्रदर्शन का निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। एसडीएम विवाद को लेकर चल रहा अधिवक्ताओं का आंदोलन अब और तेज हो गया है। 16 अप्रैल से चले आ रहे विवाद में शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सोमवार से जिले की सभी अदालतों में कामकाज बंद रखा जाएगा। अधिवक्ताओं ने एसडीएम के तबादले तक काम पर नहीं लौटने का ऐलान किया है।
खचाखच भरे बार रूम में हुई बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव ने की। बैठक में अधिवक्ताओं ने निर्णय लिया कि सोमवार से धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा और सभी न्यायिक व राजस्व अदालतों के कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। इसमें राजस्व अधिकारियों के न्यायालयों के साथ न्यायिक अधिकारियों की अदालतों में भी कामकाज प्रभावित रहेगा। बार प्रधान विश्वामित्र यादव ने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एसडीएम के व्यवहार और कार्यप्रणाली को लेकर लंबे समय से विरोध चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर सांसद, व
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।