फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Women purchased sarees, suits, and items for personal adornment.

Rewari News: महिलाओं ने की साड़ी-सूट और शृंगार के सामान की खरीदारी

Tue, 27 Oct 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 27 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Women purchased sarees, suits, and items for personal adornment.
रेवाड़ी। करवाचौथ को लेकर मंगलवार को शहर के बाजार गुलजार रहे। करवाचौथ वीरवार को मनाया जाएगा। ऐसे में मंगलवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने साड़ी, सूट, चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी और पूजन सामग्री की खरीदारी की।
विज्ञापन

त्योहार नजदीक आने के साथ ही बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। दुकानदारों को भी कारोबार में तेजी आने की संभावना है। करवाचौथ पर पारंपरिक परिधान पहनने की परंपरा के चलते महिलाएं साड़ी और सूट की खरीदारी को प्राथमिकता दे रही हैं।
विज्ञापन

लाल, गुलाबी और अन्य आकर्षक रंगों के कपड़ों की मांग बनी हुई है। वहीं, नए कपड़ों के साथ मैचिंग चूड़ियां, बिंदी और आभूषण खरीदने में भी महिलाएं रुचि दिखा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में अलग-अलग डिजाइन और रंगों की चूड़ियां उपलब्ध हैं। महिलाओं के लिए मेहंदी भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। त्योहार की तैयारियों में पूजन सामग्री की खरीदारी भी की जा रही है।
नई बाजार स्थित दुकानदार प्रदीप ने बताया कि महिलाएं करवा, छलनी, पूजा की थाली, दीपक, रोली, चावल और मिठाई सहित अन्य जरूरी सामान जुटा रही हैं, ताकि व्रत के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके अलावा मेहंदी लगवाने और सजने-संवरने के लिए महिलाएं ब्यूटी पार्लरों में भी समय तय करवा रही हैं। करवाचौथ के दिन चंद्रमा के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद व्रत खोला जाता है।

-----
चूड़ियों की रहती है विशेष मांग
नया बाजार स्थित कॉस्मेटिक दुकानदार रोहित गुप्ता ने कहा कि करवाचौथ पर चूड़ियों की विशेष मांग रहती है। महिलाएं अपनी पोशाक के रंग के अनुसार चूड़ियां खरीदती हैं। बाजार में विभिन्न डिजाइन और रंगों की चूड़ियां उपलब्ध हैं। वहीं, ब्रास मार्केट के वस्त्रालय दुकानदार रामपाल ने बताया कि करवाचौथ को लेकर महिलाओं में खरीदारी का उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं साड़ी और सूट के साथ मैचिंग दुपट्टे व अन्य कपड़ों की खरीदारी कर रही हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने और कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed