{"_id":"6ae0edf378f8930aa001666c","slug":"roster-system-abolished-effective-today-farmers-from-any-village-can-sell-pearl-millet-bajra-rewari-news-c-198-1-rew1001-247863-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आज से रोस्टर व्यवस्था समाप्त, किसी भी गांव का किसान बेच सकता है बाजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आज से रोस्टर व्यवस्था समाप्त, किसी भी गांव का किसान बेच सकता है बाजरा
Wed, 28 Oct 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। अनाज मंडियों में बाजरे की खरीद के लिए लागू की गई रोस्टर व्यवस्था समाप्त कर दी गई। अब बुधवार से बाजरा बेचने के लिए किसी भी गांव के किसान आ सकेंगे।
वहीं, रेवाड़ी की नई अनाज मंडी में मंगलवार को बाजरा की खरीद नहीं की गई। मंडी में फसल की भारी आवक और पहले से पहुंची बाजरा का उठान करने के लिए मार्केट कमेटी ने एक दिन का अवकाश रखने का निर्णय लिया था।
मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव ने बताया कि नई अनाज मंडी में इन दिनों फसलों की आवक अधिक हो रही है। इसके चलते मंडी परिसर में उपज के ढेर लग रहे हैं।
खरीद के बाद फसल का समय पर उठान करना भी जरूरी है, ताकि किसानों को अपनी उपज लेकर आने में परेशानी न हो और मंडी में जगह उपलब्ध रह सके। इसी को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को खरीद बंद रखने का फैसला किया गया था।
विज्ञापन
बुधवार से खरीद कार्य फिर शुरू कर दिया जाएगा। किसानों को मंडी में आने से पहले अवकाश की जानकारी रखने की सलाह दी गई है, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
मार्केट कमेटी सचिव ने स्पष्ट किया कि अब किसी भी गांव का किसान अपनी फसल बेचने के लिए मंडी में आ सकता है। गांवों के अनुसार रोस्टर लागू नहीं रहेगा। किसानों को बुधवार से शुरू होने वाली खरीद के लिए अपनी उपज तैयार रखने की सलाह दी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रेवाड़ी मंडी में अब तक 43,944.57 मीट्रिक टन बाजरा पहुंचा
रेवाड़ी मंडी में अब तक 43,944.57 मीट्रिक टन बाजरा की फसल पहुंच चुकी है। कोसली मंडी में अब तक कुल 34,193.92 मीट्रिक टन फसल की आवक दर्ज की गई है। मंडी में आवक अधिक होने के कारण उपज के उठान और खरीद व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना चुनौती बना हुआ है। ऐसे में मंगलवार का अवकाश उठान कार्य पूरा करने और मंडी में व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रखा गया है।