Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
Man murders friend during drinking party in Rewari; killing motivated by an affair with the friend's wife.
{"_id":"6a92ceac24e67384ce084b0e","slug":"video-man-murders-friend-during-drinking-party-in-rewari-killing-motivated-by-an-affair-with-the-friends-wife-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: शराब पार्टी के दौरान दोस्त ने की दोस्त की हत्या, पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग के चलते किया मर्डर; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: शराब पार्टी के दौरान दोस्त ने की दोस्त की हत्या, पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग के चलते किया मर्डर; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
रेवाड़ी। मोहल्ला शक्ति नगर में शुक्रवार की देर रात एक युवक ने पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग के चलते अपने दोस्त की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक गोविंद (25) शक्ति नगर का रहने वाला था। वह मूल रूप से नेपाल के जिला कैलाली सुदूर पश्चिम प्रांत के बर्दगोरिया का निवासी था। आरोपी विक्रम भूल भी उसी के गांव का रहने वाला है। पुलिस ने विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है। गोविंद रक्षाबंधन की छुट्टी होने पर दोस्त के कमरे पर शराब पार्टी करने आया था।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोविंद का विक्रम की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि शराब पीने के दौरान गोविंद ने दोस्त की पत्नी को गलत नीयत से छू लिया, जिससे दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि विक्रम ने चाकू निकालकर उस पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। आरोपी की पत्नी बीच-बचाव करने आई तो उस पर भी हमला कर दिया गया, जिसमें वह घायल हो गई। इसके बाद आरोपी दोनों को खून से लथपथ हालत में छोड़कर मौके से भाग गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी को भी थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।