फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand for pearl millet procurement at MSP; warning of protest on the 21st.

Rewari News: एमएसपी पर बाजरे की खरीद की मांग, 21 को प्रदर्शन की चेतावनी

Thu, 17 Sep 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 17 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Demand for pearl millet procurement at MSP; warning of protest on the 21st.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की जिला स्तरीय बैठक रवि प्रकाश जोन की अध्यक्षता में किसान भवन में हुई। जिला प्रधान समय सिंह ने कहा कि रेवाड़ी अनाज मंडी में करीब 2 हजार क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है, लेकिन किसानों को व्यापारियों से 2 हजार से 2300 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव मिल रहे हैं।
उन्होंने सरकार और प्रशासन से बाजरे की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2900 रुपये प्रति क्विंटल पर खरीद शुरू करने की मांग की।
समय सिंह ने कहा कि यूनियन की ओर से 20 सितंबर तक एमएसपी पर सरकारी खरीद शुरू करने का अल्टीमेटम दिया गया है। ऐसा नहीं होने पर 21 सितंबर को मंडी गेट पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यापारी यदि 2 हजार से 2300 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बाजरा खरीदते हैं तो एमएसपी की तुलना में किसानों को प्रति क्विंटल 600 से 900 रुपये तक कम मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुनि, ओपी, लोकेश, मनीषा, सविता, रीना, राजकुमार, सतबीर, करतार सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed