फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   'Namo Van' launched in Rewari; over 20,000 saplings to be planted.

Rewari News: रेवाड़ी में नमो वन का शुभारंभ, 20 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे

Thu, 17 Sep 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 17 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
'Namo Van' launched in Rewari; over 20,000 saplings to be planted.
नमो वन का शुभारंभ करतीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता साथ में मंत्री राव नरबीर सिंह। स
रेवाड़ी। सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने वीरवार को वन, पर्यावरण एवं उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह के साथ एनएच-11 और एनएच-8 के सर्कल पॉइंट पर दो हेक्टेयर की भूमि पर मियावाकी पद्धति से विकसित होने वाले नमो वन का शुभारंभ किया। इस वन में 72 प्रजातियों के 20 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक सेवा काल के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार से राष्ट्र प्रथम और देशहित को सर्वोपरि मानते हुए भारत की प्रगति और जन-जन की भलाई के लिए काम किया है, उसी प्रकार समाज और देश की भलाई के लिए सेवा के विभिन्न प्रकल्प एक माह तक आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने एक महीने में 50 हजार से एक लाख तक मोतियाबिंद के ऑपरेशन करवाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के लिए पार्टी ने भाजपा हरियाणा नमो सेवा पोर्टल शुरू किया है।
उन्होंने कहा कि वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने पिछले दिनों मानेसर में नमो वन की स्थापना करवाई थी। आज रेवाड़ी में नमो वन की स्थापना हुई है। वन मंत्री ने हर जिले में नमो वन स्थापित करने का लक्ष्य रखा है, जो कि वन क्षेत्र की कमी को पूरा करने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि बढ़ते औद्योगीकरण के परिवेश में वनीकरण भी अत्यंत आवश्यक है।

नमो वन में 5 वर्ष तक पौधों की होगी देखभाल : राव नरबीर
उद्योग एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि रेवाड़ी में नमो वन की स्थापना की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में भारत ने उन्नति के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर देश की सेवा करने का संकल्प लें। वन मंत्री ने कहा कि नमो वन में 5 साल तक इन पौधों की देखभाल की जाएगी। इस अवसर पर रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, भाजपा जिला प्रभारी प्रो. मदनलाल गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली, पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला मौजूद रहे।


पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
रेवाड़ी में हाईवे के पास विकसित होने वाले नमो वन से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इसे लोगों के लिए आकर्षण और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ शहर की सुंदरता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। नमो वन विकसित होने से क्षेत्र में हरियाली बढ़ने के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। पेड़-पौधे कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन छोड़ते हैं और वायु गुणवत्ता सुधारने में योगदान देते हैं। सघन पौधरोपण से धूल और प्रदूषण को कम करने तथा स्थानीय तापमान को नियंत्रित करने में भी मदद मिल सकती है। पेड़-पौधे पक्षियों और छोटे जीवों के लिए आवास उपलब्ध कराने में भी सहायक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed