Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
CIA raids new oil-theft site in Khijuri; over 2,200 litres of a highly flammable substance seized.
{"_id":"6adcb8fa2a624f3f1902ced2","slug":"video-cia-raids-new-oil-theft-site-in-khijuri-over-2200-litres-of-a-highly-flammable-substance-seized-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"खिजुरी में तेल चोरी के नए ठिकाने पर सीआईए का छापा, 2200 लीटर से अधिक ज्वलनशील पदार्थ जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिजुरी में तेल चोरी के नए ठिकाने पर सीआईए का छापा, 2200 लीटर से अधिक ज्वलनशील पदार्थ जब्त
धारूहेड़ा। जिले में अवैध तेल चोरी और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए रेवाड़ी की टीम ने गांव खिजुरी में एनएच-48 के नजदीक खेतों में बने एक सुनसान ठिकाने पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 2200 लीटर से अधिक पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रित ज्वलनशील पदार्थ, दो पिकअप गाड़ियां, ड्रम और तेल निकालने की मशीनरी जब्त की है। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
सीआईए रेवाड़ी के इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि खिजुरी गांव के एकांत क्षेत्र में अवैध तेल का कारोबार चल रहा है। सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से 11.5 ड्रमों में भरा करीब 2200 लीटर से अधिक ज्वलनशील पदार्थ और छह खाली ड्रम बरामद हुए।
----------------
तेल निकालने के लिए पिकअप में लगाई थी मशीनरी
पुलिस के अनुसार,मौके से दो पिकअप गाड़ियां भी मिली हैं। इनमें ड्रमों से तेल भरने और निकालने के लिए विशेष इलेक्ट्रिक व मैकेनिकल मशीनें फिट की गई थीं। इसके अलावा पाइप, कीप, बाल्टियां और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं। पुलिस जांच कर रही है कि इस ठिकाने पर तेल कहां से लाया जाता था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।
------------------
पुराने ठिकानों पर कार्रवाई के बाद बदला स्थान
सीआईए इंचार्ज के अनुसार पुलिस इससे पहले मॉडल टाउन और कसौला क्षेत्र में भी तेल चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि लगातार दबिश के बाद अवैध कारोबार में शामिल लोगों ने खिजुरी के एकांत इलाके में नया ठिकाना बना लिया था।
----------------------
राजस्थान में सप्लाई की आशंका
प्रारंभिक जांच के अनुसार यहां से अवैध तेल राजस्थान में सप्लाई किए जाने की आशंका है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि अवैध कारोबार और सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना धारूहेड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस तेल के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इसमें शामिल आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
---------------------
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।