Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
13 complaints were presented at the grievance redressal committee meeting; 9 were resolved on the spot.
{"_id":"6b00387823e070c69504d6c8","slug":"video-13-complaints-were-presented-at-the-grievance-redressal-committee-meeting-9-were-resolved-on-the-spot-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कष्ट निवारण समिति की बैठक में 13 शिकायतें रखीं, 9 का मौके पर निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कष्ट निवारण समिति की बैठक में 13 शिकायतें रखीं, 9 का मौके पर निपटारा
रेवाड़ी। नागरिकों की शिकायतों के समाधान में लापरवाही और अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं और आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचाएं। यह निर्देश हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने शुक्रवार को बाल भवन सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में दिए। बैठक में कुल 13 परिवाद रखे गए, जिनमें से 9 का निपटारा कर दिया गया, जबकि 4 मामलों में जांच कर अगली बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
गांव पीवरा में जमाबंदी की मलकीयत में हिस्सेदारों के नाम गलत दर्ज करवाने की शिकायत पर मंत्री ने एसडीएम बावल संजीव कुमार की अध्यक्षता में पूरे रिकॉर्ड की जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। गांव कलवाड़ी निवासी अमर सिंह जांगड़ा की सोसायटी में किए गए कार्य की अदायगी नहीं होने की शिकायत पर जांच में सहयोग नहीं करने वाले संबंधित हिस्सेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। राधा कृष्ण सोसायटी सुठानी के निवासियों ने पिछली बैठक के आदेशों के बावजूद बिजली कनेक्शन नहीं मिलने की शिकायत रखी। इस पर मंत्री ने बिजली निगम के अधिकारियों को जल्द कनेक्शन जारी करने को कहा। मीटर लगवाने के नाम पर लाइनमैन द्वारा पैसे लेने की शिकायत पर ग्रीवेंस कमेटी के सदस्यों को शामिल कर जांच करने के निर्देश दिए।
बैठक में अवैध कब्जों और बिजली निगम से संबंधित अन्य शिकायतें भी रखी गईं। मंत्री ने अधिकारियों को इनका प्राथमिकता से समाधान करने को कहा। इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण यादव, डॉ. कृष्ण कुमार, अनिल यादव, डीसी अभिषेक मीणा, एसपी हेमेंद्र मीणा सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।