{"_id":"6b0330a62fbf715c4b09fac6","slug":"despite-the-ban-makeshift-cargo-vehicles-are-still-being-fashioned-from-old-motorcycles-rewari-news-c-198-1-rew1001-249105-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रोक के बाद भी पुरानी बाइकों से बनाए जा रहे जुगाड़ मालवाहक वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रोक के बाद भी पुरानी बाइकों से बनाए जा रहे जुगाड़ मालवाहक वाहन
Sun, 22 Nov 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा में जुगाड़ वाहन। संवाद
धारूहेड़ा। रोक के बाद भी पुरानी मोटरसाइकिलों से जुगाड़ मालवाहक वाहन बनाए जा रहे हैं और इनका धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लगाया जा सका है।
क्षेत्र की सड़कों पर पुरानी मोटरसाइकिलों से तैयार किए गए माल वाहक वाहन दौड़ रहे हैं। इन वाहनों का इस्तेमाल व्यावसायिक मालवाहक वाहनों की तरह भारी सामान और कबाड़ ढोने के लिए किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि कई कबाड़ियों की दुकानों पर भी इनका धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है।
पुलिस ने गत 15 अक्तूबर को यातायात चेकिंग अभियान के दौरान आठ अवैध जुगाड़ ट्रॉलियां जब्त की थीं। पुलिस जांच में सामने आया था कि करीब 15 साल पुरानी मोटरसाइकिलों को काटकर उनमें बदलाव करते हुए गैरकानूनी तरीके से ये वाहन तैयार किए गए थे।
विज्ञापन
इन वाहनों पर न तो नंबर प्लेट लगी थी और न ही वैध दस्तावेज मिले थे। इसके बाद मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आठ वाहनों को जब्त किया गया था।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने भी लोगों से ऐसे वाहनों का निर्माण और इस्तेमाल नहीं करने की अपील की थी। पुलिस की इस कार्रवाई से उम्मीद जगी थी कि जिले में अवैध जुगाड़ वाहनों के संचालन पर अंकुश लगेगा, लेकिन धारूहेड़ा क्षेत्र में इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है।
मोटरसाइकिलों का ढांचा बदलकर बना रहे रेहड़ियां
धारूहेड़ा क्षेत्र में कई स्थानों पर पुरानी मोटरसाइकिलों के मूल ढांचे में बदलाव करके उन्हें माल ढोने वाली रेहड़ियों में तब्दील किया जा रहा है। इनमें पीछे की तरफ लोहे का बड़ा ढांचा जोड़कर सामान रखने की जगह बनाई जाती है। इसके बाद इनका इस्तेमाल कबाड़, लोहे और अन्य भारी सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है। कई बार इन वाहनों पर क्षमता से अधिक सामान लदा दिखाई देता है। ऐसे वाहनों के निर्माण और संचालन के लिए निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी जांच भी जरूरी है। बिना पंजीकरण और वैध अनुमति के इनका व्यावसायिक इस्तेमाल नियमों के उल्लंघन की आशंका पैदा करता है।
पुलिस और परिवहन विभाग संयुक्त अभियान चलाएं
स्थानीय विरेंद्र, रोहित, संजय व सुरेंद्र ने कहा कि धारूहेड़ा थाना पुलिस, यातायात पुलिस और जिला परिवहन विभाग संयुक्त रूप से विशेष जांच अभियान चलाएं। इसके तहत मोटरसाइकिलों को काटकर बनाई गई सभी रेहड़ियों की पहचान कर उनके पंजीकरण, फिटनेस, दस्तावेज और वैधता की जांच की जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए ऐसे वाहनों को जब्त किया जाए। साथ ही कबाड़ियों की दुकानों पर इस्तेमाल हो रहे जुगाड़ वाहनों की भी जांच की जाए। लोगों का कहना है कि पुलिस को किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि धारूहेड़ा की सड़कों पर अवैध और असुरक्षित वाहनों के संचालन पर रोक लग सके।
वर्जन