{"_id":"6b0330e3fe0edba75709ae58","slug":"2651-new-ration-shops-to-open-in-the-state-applications-open-until-the-25th-rewari-news-c-198-1-rew1001-249130-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राज्य में खुलेंगी 2651 नई राशन की दुकानें, 25 तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राज्य में खुलेंगी 2651 नई राशन की दुकानें, 25 तक आवेदन
Sun, 22 Nov 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार ने 2651 उचित मूल्य की दुकानों के लाइसेंस जारी करने का निर्णय लिया है। इसके लिए इच्छुक पात्र आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर निर्धारित की गई है।
जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक नितीश कुमार सिंगला ने बताया कि विभाग की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 नवंबर कर दी गई है। ऐसे में इच्छुक आवेदकों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
उन्होंने बताया कि उचित मूल्य की दुकानें खुलने से प्रदेश में गरीब और पात्र परिवारों तक राशन वितरण की पहुंच आसान होगी। इसके अलावा राशन वितरण व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक बनाने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
इच्छुक आवेदक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले पात्रता शर्तों और निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी लेना जरूरी है। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइसेंस प्राप्त करने से संबंधित विस्तृत नियम और शर्तें उपलब्ध हैं।
जिला खाद्य नियंत्रक ने पात्र आवेदकों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन करें। ऑनलाइन आवेदन करते समय सभी आवश्यक जानकारियां सही भरें और निर्धारित दस्तावेज अपलोड करें।